विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kushi: विजय देवरकोंडा- सामंथा की 'खुशी' को सेंसर बोर्ड ने दिया UA सर्टिफिकेट, फैमिली के साथ कर सकते हैं एंजॉय

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 23 Aug 2023 03:39 PM (IST)

Samantha Ruth Prabhu Vijay Deverakond Starrer Kushi Gets UA Certificate खुशी में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फ्रेश ...और पढ़ें

Samantha Ruth Prabhu, Vijay Deverakond Starrer Kushi Gets UA Certificate
Samantha Ruth Prabhu, Vijay Deverakond Starrer Kushi Gets UA Certificate

नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu, Vijay Deverakond Starrer Kushi Gets UA Certificate: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म खुशी रिलीज के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को पहले ही दर्शकों से प्यार मिल रहा है। वहीं, खुशी को सेंसर बोर्ड ने भी पास कर दिया है।

खुशी में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फ्रेश जोड़ी दर्शकों को देखने के लिए मिलेगी। फिल्म को लेकर फैंस में बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स ने एक और अपडेट साझा की है। ये फिल्म अब रिलीज से सिर्फ एक हफ्ते दूर है। ऐसे में मेकर्स ने जानकारी दी है कि सेंसर बोर्ड ने खुशी को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है।

फैमिली एंटरटेनर है खुशी

'खुशी' को एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म के तौर पर बनाया गया है। खुशी को दिया गया "यू\ए" सर्टिफिकेट निर्माताओं के लिए एक बड़ी जीत है, क्योंकि ये गारंटी दे रही है कि फैमिली के साथ फिल्म को एंजॉय किया जा सकता है। खुशी के रन टाइम की बात करें तो ये 2 घंटे 45 मिनट लम्बी फिल्म है। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर को कैप्शन के साथ शेयर किया और लिखा, खुशी को यू/ए मिला है। 1 सितंबर सिनेमाघरों में आपकी फैमिली डेट है। 9 दिन बाकी हैं।

प्रमोशन में बिजी स्टार्स

खुशी के निर्माता इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।  हाल ही में, उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर एक ग्रैंड म्यूजिकल इवेंट होस्ट किया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी। खुशी के लीड एक्टर्स फिल्म के प्रमोशन के लिए अलग-अलग जगहों पर जा भी रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

खुशी का डायरेक्शन शिव निर्वाण ने किया है। उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म का प्रोडक्शन माइथ्री मूवी ने किया है। फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ये फैंस के लिए एक अच्छा मौका होने वाला है विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु को एक साथ देखने का, क्योंकि दोनों स्टार्स साउथ के पॉपुलर एक्टर्स हैं।