Sam Bahadur: विक्की कौशल ने शुरू कीं 'सैम बहादुर' की तैयारियां, युद्ध नायक सैम मानेकशॉ को ऐसे किया याद
Sam Bahadur बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपनी फिल्म सैम बहादुर की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस फिल्म में वो 1971 में भारत-पाक के युद्ध के नायक सैम मानेकशॉ की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन।Sam Bahadur: मसान, उर्री द सर्जिकल स्ट्राइक, सरदार उधम जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म सैम बहादुर को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। अब जानकारी आ रही हैं कि अभिनेता ने अपनी इस फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। फिल्म की तैयारियां शुरू करने की जानकारी विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फिल्म की स्क्रिप्ट की तस्वीर साझा कर दी है।
विक्की कौशल ने फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ-साथ फोटो में एक बॉलेट और पेन की भी झलक साझा की है। साथ ही फील्ड मार्शल मेकनशॉ की पुरानी तस्वीर भी दिख रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म की तैयारियों से जुडी जानकारी सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
View this post on Instagram
भारत के पहले फील्ड मार्शल पर आधारित होगी फिल्म
आपको बता दें, फिल्म सैम बहादुर साल 1971 में हुई भारत-पाक युद्ध के नायक देश के सश्क्त आर्मी चीफ और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। सैम मानेकशॉ ने 1971 के युद्ध में सिर्फ 13 दिनों के अंदर ही पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था, जिसमें लगभग 93,000 सैनिकों सहित सरकारी अधिकारियों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।
View this post on Instagram
सैम मानेकशॉ के सैन्य करियर में 4 दशक और 5 लड़ाइयों शामिल हैं। सैम मानेकशॉ इंडिया के पहले फील्ड मार्शल थे। फिल्म में उनकी शौर्यगाथा को पेश किया जाएगा।
View this post on Instagram
मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल सैम की भूमिका निभा रहे हैं और अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू मानेकशॉ, जबकि फतिमा सना शेख भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
View this post on Instagram
इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें, तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता सैम बहादुर के अलावा मेरा नाम गोविंदा, द इम्मोर्टल अश्वत्थामा, मिस्टर ले ले, जी ले जार, जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।