डॉ. मशहूर गुलाटी के क्लिनिक में आये सलमान खान, जमकर जली हंसी की Tubelight
सुनील ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का भी लगे हाथों प्रमोशन कर दिया।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान खान और सोहेल खान सोनी टीवी के एक स्पेशल शो 'सुपरनाइट विद टयूबलाइट' में शामिल होने वाले थे। इसको लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थीं। सलमान ने आखिरकार इस शो की शूटिंग पूरी भी कर ली।
खबर के अनुसार सलमान ने इस शो में आकर जम कर मस्ती की है। वह सुनील ग्रोवर के साथ खूब हंसे हैं। शो की शुरुआत अपारशक्ति खुराना ने की। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने 'बेबी को बेस पसंद है' पर एंट्री ली तो सलमान उन्हें देख कर हंसते-हंसते लोट-पोट हो गये। इसके बाद सुनील ने डॉ. मशहूर गुलाटी के कई दिलचस्प जोक्स सुनाये। जिस पर दोनों भाईयों का हंसते-हंसते हाल बेहाल था।
यह भी पढ़ें: सलमान के अपार्टमेंट में घुसा एक आदमी, टॉयलेट की तरफ गया और फिर...
वहीं जब अली नर्स बन कर आयीं, तब भी सलमान की अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे थे। यही नहीं मॉनी रॉय ने इस दौरान एक स्पेशल डांस परफॉरमेंस भी दिया, जिसमें उन्होंने सलमान के गानों पर परफॉर्म किया। शो में सुपर डांसर किड्स भी शाामिल हुए थे।
खास बात यह थी कि 'सबसे बड़ा कलाकार' के बच्चों ने जर्नलिस्ट बन कर सलमान से कई सवाल किये हैं और सलमान ने उनके कुछ मजेदार जवाब भी दिये।
मजेदार अंदाज यह भी रहा कि सुनील ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का भी लगे हाथों प्रमोशन कर दिया। उन्होंने सलमान और सोहेल के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' गेम भी खेला। इस शो का प्रसारण जल्द ही सोनी टीवी पर किया जायेगा।