सलमान अपने जन्मदिन पर लूलिया वंतूर को लेकर करेंगे बड़ा खुलासा!
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर अपनी कथित 'गर्लफ्रेंड' लूलिया वंतूर को लेकर बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ये खुलासा सलमान और लूलिया के रिलेशनशिप के बारे में हो सकता है।
मुंबई। सलमान खान और उनकी कथित रोमानियाई गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है। लेकिन सलमान ने अभी तक इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। लेकिन अब सुनने में आया है कि सलमान अपने जन्मदिन के मौके पर लूलिया को लेकर एक बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं।
कॉमेडियन भारती ने लिया शादी का फैसला, इन पर आ चुका है दिल
सूत्रों की मानें तो सलमान अपने 50वें जन्मदिन पर ये घोषणा करने वाले हैं कि उनकी नई गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर हैं। सलमान का जन्मदिन 27 दिसंबर को है। सुनने को तो यह भी मिल रहा है कि सलमान जनवरी 2016 में लूलिया के साथ शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।
'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल बनाने पर बोलें कबीर खान
एक न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक, सलमान अपना 50वां जन्मदिन पनवेल वाले फार्महाउस में मनाएंगे। इस दिन वह अपने गेस्ट से लूलिया को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर मिलवाएंगे। इधर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान 2002 के हिट एंड रन केस में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अब इस मामले में वह बरी हो गए हैं, तो उन्होंने घर बसाने का फैसला ले लिया है।
मैं भी हर हफ्ते लेती हूं नीली गोली: प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सलमान ने लूलिया से सगाई कर ली है। लूलिया की अंगुली में रिंग भी देखी गई थी। हालांकि सलमान की बहन ने इस बात को अफवाह बताया था।