सलमान खान और यूलिया वंतूर की शादी की अटकलें फिर हुईं तेज
सूत्रों की मानें तो सलमान और यूलिया के बीच कोई अनबन नहीं हुई है। अब भी सलमान और यूलिया अच्छे दोस्त हैं। सुनने में आ रहा है कि ये दोस्ती जल्द रिश्ते में भी बदल सकती है।
नई दिल्ली। सलमान खान और यूलिया वंतूर की शादी की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो यूलिया वंतूर जल्द मुंबई आने की योजना बना रही हैं। यूलिया को वीजा खत्म होने के बाद अपने देश रोमानिया लौटना पड़ा था। हालांकि तब ये भी खबर आई थीं कि यूलिया, सलमान से नाराज होकर स्वदेश लौट गई हैं।
लेकिन सूत्रों की मानें तो सलमान और यूलिया के बीच कोई अनबन नहीं हुई है। अब भी सलमान और यूलिया अच्छे दोस्त हैं। सुनने में आ रहा है कि ये दोस्ती जल्द रिश्ते में भी बदल सकती है। यूलिया ने भारत के वीजा के लिए अप्लाई कर दिया है। जैसे ही कागजी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, वैसे ही यूलिया को भारत का वीजा मिल जाएगा। इसके तुरंत बाद यूलिया अगली फ्लाइट लेकर भारत के लिए रवाना हो जाएंगी।
रणबीर कपूर ने बताया ऐश्वर्या राय संग इंटिमेट सीन के दौरान कैसा हुआ महसूस
ऐसा भी सुनने को मिला था कि सलमान दिसंबर के महीने में यूलिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यूलिया भारत आने के लिए बहुत उत्साहित हैं। क्या यूलिया अब हमेशा के लिए भारत आ रही हैं? क्या इस साल वाकई सलमान खान शादी कर लेंगे? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब यूलिया और सलमान के पास है। हालांकि इस बार सलमान या उनके परिवार ने शादी की खबरों को सिरे से खारिज नहीं किया है।