सलमान ने कैसे मनाया बहनों के साथ रक्षाबंधन, देखें पूरे परिवार की ये प्यारी तस्वीरें
सलमान अपनी बहनों अर्पिता और अलविरा से बहुत प्यार करते हैं और हर मुसीबत में उनके साथ होते हैं। इसलिए उनके फेवरेट भाई भी हैं। देखिए इस मौके की कई प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं।
नई दिल्ली (जेएनएन)। सलमान खान का पूरा परिवार हर त्योहार बहुत धूमधाम से मनाता है। चाहे वो ईद हो या गणेश चतुर्थी, गुरुवार को सभी ने एक साथ मिलकर भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन को भी सेलिब्रेट किया। इस दौरान की कई प्यारी तस्वीरें अर्पिता खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
इस तस्वीर में पूरा खान परिवार नजर आ रहा है। बस एक शख्स गायब है और वो हैं अरबाज खान। वहीं उनसे अलग हो चुकीं मलाइका अरोड़ा भी नजर नहीं आ रही हैं। जबकि वो ईद के मौके पर खान परिवार के साथ जश्न मनाते दिखी थीं।
सलमान अपनी बहनों अर्पिता और अलविरा से बहुत प्यार करते हैं और हर मुसीबत में उनके साथ होते हैं। इसलिए उनके फेवरेट भाई भी हैं। देखिए किस तरह सलमान प्यार से अर्पिता से राखी बंधवा रहे हैं।
धोनी की 'गर्लफ्रेंड' बनने के लिए ये भी करना पड़ा दिशा पटानी को
ये रहे सलमान अपनी दो बहनों अर्पिता और अलविरा के साथ। दोनों ही शादीशुदा हैं। अलिवरा की अतुल अग्निहोत्री और अर्पिता की आयुष शर्मा से शादी हुई है।
सलमान के बाद बहनों ने सोहेल खान को राखी बांधी। देखिए इस तस्वीर में वो कैसे प्यार से अपनी राखी दिखाते नजर आ रहे हैं। मगर अरबाज को सभी जरूर मिस कर रहे होंगे।
ये एक और प्यारी तस्वीर, जिसमें पिता सलीम खान के साथ भाई-बहन नजर आ रहे हैं। अरबाज होते तो कंप्लीट लगती ये तस्वीर।
अमिताभ बच्चन ने सरेआम अक्षय कुमार का उड़ाया मजाक!
ये देखिए खान परिवार के नन्हे स्टार आहिल का मजेदार रिएक्शन, जो अपनी मां की गोद में बैठे हैं और कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। आहिल की क्यूट तस्वीरें अर्पिता सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं और वो लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी हो गए हैं।
चलते-चलते लूलिया वंतूर की चर्चा करते चलते हैं, जिनके साथ सलमान का नाम जुड़ गया है। रक्षाबंधन के मौके पर वो भी खान परिवार के साथ नजर आईं।