सलमान खान ने शुरू की शादी की तैयारियां, छोड़ रहे गैलेक्सी अपार्टमेंट?
गैलेक्सी अपार्टमेंट सलमान खान का वो घर है, जिसमें उनके पिता सलीम खान शुरुआत से रहते आए हैं। सलीम अब भी अपनी पत्नी और सलमान के साथ यहां रहते हैं।
नई दिल्ली। सलमान खान की गिनती बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में होती है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार बेहतर कमाई कर रही हैं। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में भी सलमान खान की गिनती होती है। लेकिन इसके बावजूद सलमान अभी तक बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के एक साधारण से फ्लैट में रहते हैं। लेकिन सुनने में आ रहा है कि सलमान खान जल्द ही गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने जा रहे हैं।
दरअसल, गैलेक्सी अपार्टमेंट सलमान खान का वो घर है, जिसमें उनके पिता सलीम खान शुरुआत से रहते आए हैं। सलीम अब भी अपनी पत्नी और सलमान के साथ यहां रहते हैं। कुछ समय पहले तक सलमान के दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते थे। लेकिन कुछ समय पहले ये दोनों पास के ही अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए। अब सलमान भी दूसरी जगह शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं।
सलमान की इस फिल्म का सीक्वल तय, रिलीज डेट और एक्ट्रेस के राज से भी उठा पर्दा
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, सलमान खान ने बांद्रा के लिंकिंग रोड पर एक बिल्डिंग खरीदी है। इसका नाम है लिटिल स्टार। सलमान जल्द ही लिटिल स्टार में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। अभी लिटिल स्टार में कुछ रिडेवलेपमेंट का काम चल रहा है। इसके बाद कुछ इंटीरियर का काम होगा, इसके बाद सलमान माता-पिता के साथ यहां शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि सलीम खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के अपने फ्लैट को नहीं बेचेंगे, क्योंकि इससे उनकी बहुत यादें जुड़ी हुई हैं।
सलमान खान से जुड़ी ये बातें जान चौंक जाएंगे...
हालांकि सलमान या उनके परिवार ने अभी तक गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने की अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन खबरें सुनने को मिल रही हैं कि सलमान इस साल अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में उन्हें एक बड़े घर की जरूरत पड़ेगी। तो सलमान शादी की तैयारियों में लग गए हैं...? सुनने में आ रहा है कि सलमान नवंबर में शादी करने जा रहे हैं। अच्छी बात यह है कि इस बार सलमान और उनकी फैमिली ने शादी की खबरों का खंडन नहीं किया है।
देखिए, सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया ने शेयर की बेटी की फोटो