Dabangg 3 के सेट पर पहुंचे Salman Khan, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़
salman Khan की एक झलक देखने के लिए लोगों को इंतज़ार करते देखा जा सकता हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अपनी आगामी फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग के लिए महाराष्ट्र के फल्टन इलाके में पहुंचे हैl उनके आने की खबर से सलमान खान की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ एकत्रित हो गई हैंl सलमान खान के यहां के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैंl
सलमान खान बॉलीवुड के व्यस्त कलाकारों में से एक हैंl सलमान खान के फैनक्लब पर ये वीडियो शेयर किए गए हैl सलमान खान को देख लोग जोर से चिल्ला रहे हैंl सलमान भीड़ को देखकर जल्दी से अपनी गाड़ी में बैठकर लोकेशन पर चले जाते हैंl यहां लोगों को छतों पर चढ़कर सलमान खान की एक झलक देखने के लिए इंतज़ार करते देखा जा सकता हैंl
😍 pic.twitter.com/74TAyzmvus— 𝒫𝓇𝒶𝓂ℴ𝒹 (@ibeingPramodSG) July 14, 2019
फिल्म दबंग 3 में सलमान खान चुलबुल पांडे की भूमिका निभाते एक बार फिर नजर आएंगेl यह फिल्म की अगली कड़ी होगीl इस फिल्म में सलमान खान यंग लुक में नजर आएंगेl इसके लिए वह 8 किलो वजन घटाने वाले हैl
Massive craze for Salman Khan in #Phaltan #Dabangg3 pic.twitter.com/gynuY9Kibz— 𝒫𝓇𝒶𝓂ℴ𝒹 (@ibeingPramodSG) July 14, 2019
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने गाया Nick Jonas का गाना, जमकर थिरके निक, देखें Viral Video
दबंग 3 में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सुदीप भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगेl इस फिल्म में भी सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की पत्नी रज्जो की भूमिका निभाएंगीl वहीं कन्नड़ एक्टर सुदीप विलेन की भूमिका में नजर आएंगेl इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैl यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने की बात कही जा रही हैl
#Dabangg3 #SalmanKhan pic.twitter.com/kC23pdFKUN— 𝒫𝓇𝒶𝓂ℴ𝒹 (@ibeingPramodSG) July 14, 2019
हाल ही में सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज हुई थीl इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर की अहम भूमिका थीl