विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन देगा Salman Khan को टक्कर? नई फिल्म में विलेन बनने की रेस में दो बड़े नाम

Published: Tue, 05 May 2026 02:20 PM (IST)

अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुपरस्टार सलमान खान का नाम चर्चा में बना हुआ है। खबर है कि उनकी नई फिल्म के लिए विलेन की तलाश शुरू हो गई है।

सलमान खान की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सलमान खान की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सलमान खान की फिल्म को लेकर आया अपडेट

  2. विलेन बनने के लिए चर्चा में आया इन एक्टर्स का नाम

  3. वामशी पेडिपल्ली और सलमान खान की अगली मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की अनटाइल फिल्म का आधिकारिक एलान हुआ था, जिसके निर्माता दिल राजू हैं। हाल ही में इस फिल्म को सीवीसी 63 के तौर पर एक काम चलाऊ टाइटल दिया गया है और मूवी की शूटिंग शुरू की गई है। 

अब सलमान खान की इस आने वाली फिल्म के लिए विलेन की तलाश शुरू हो गई है और इस मामले में दो बड़े अभिनेताओं के नाम शामिल हो रहे हैं, जो पहले भी पर्दे पर खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं। 

कौन देगा सलमान को टक्कर 

दिल राजू और वामशी पेडिपल्ली के साथ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के एलान के बाद हर किसी का ये सवाल था कि इस एक्शन थ्रिलर मूवी में कौन सा एक्टर विलेन का रोल अदा करेगा और सलमान को टक्कर देगा। पहले तो इस मामले में अभिनेता अरविंद स्वामी का नाम सामने आया था। लेकिन अब मिड की रिपोर्ट में कुछ अन्य कलाकारों का जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें- सुपरहीरो बन सिनेमाघरों में गदर मचाएंगे Salman Khan, 'पुष्पा 2' मेकर्स ने उठाया बीड़ा; करीना कपूर होंगी हीरोइन!

DIL RAJU

खबर के अनुसार फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया है कि सलमान खान की इस अपकमिंग मूवी में बतौर साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता फहाद फासिल और हिंदी सिनेमा के एक्टर अक्षय खन्ना का नाम रेस में बना हुआ है। इन दोनों कलाकारों के बीच होड़ मची हुई है और मेकर्स इनमें से किसी एक को शामिल करने का विचार कर रहे हैं। हालांकि, अरविंद स्वामी के नाम से उन्होंने किनारा कर लिया है। 

salman khan svc 63

बता की जाए फहाद फासिल और अक्षय खन्ना के बारे में तो अतीत में फहाद पुष्पा फ्रेंचाइज में बतौर खलनायक अपनी छाप छोड़ चुके हैं, जबकि अक्षय छावा और धुरंधर जैसी मूवीज में एंटी हीरो के तौर पर फैंस का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। बता दें कि सलमान के साथ इस मूवी में लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आएंगी।  

कब रिलीज होगी फिल्म

निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ सलमान खान की इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है। मेकर्स ने ये साफ किया है कि ये फिल्म अगले साल 2027 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- टोपी दूसरे को मत पहनाओ... Salman Khan की फैंस को एडवाइस, पोस्ट से जीता सबका दिल