'बजरंगी भाईजान' ने अखिलेश यादव को कहा शुक्रिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शुक्रिया कहा है। उत्तर प्रदेश में सलमान की 'बजरंगी भाईजान' को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शुक्रिया कहा है। उत्तर प्रदेश में सलमान की 'बजरंगी भाईजान' को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया है।
देखें, 'बाहुबली' के बाद 'बजरंगी' पर भी अमूल ने बनाया ये मजेदार एड
सलमान खान ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश सरकार का शुक्रियाअदा किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'बजरंगी भाईजान उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है। इसके लिए हम उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार का शुक्रियाअदा करते हैं।'
'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी क्यों फेसबुक पर हुई एक्टिव?
दरअसल, पिछले दिनों 'बजरंगी भाईजान' के डायरेक्टर कबीर खान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले थे। इस दौरान कबीर ने अखिलेश यादव से उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने की अपील की थी। अखिलेश ने कबीर की इस अपील को मान लिया है। उत्तर प्रदेश में इससे पहले भी कई फिल्में टैक्स फ्री हो चुकी हैं। इनमें 'तेवर', 'मिस टनकपुर हाजिर हो', 'हमारी अधूरी कहानी' और 'मसान' जैसी फिल्में शामिल हैं।
'जुरासिक वर्ल्ड' बनी इतिहास की तीसरी सबसे कामयाब फिल्म
बता दें कि 'बजरंगी भाईजान' 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। अब ये फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है।