गर्लफ्रेंड के घर की अलमारी में घुस गए थे सलमान खान, पापा ने पकड़ा, और फिर...
सलमान जिस अंदाज में अपनी यह कहानी बता रहे थे, सेट पर उपस्थित सभी लोग हंसी के ठहाके लगा रहे थे।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सलमान खान इन दिनों दस का दम में अपने जीवन से जुड़े कई सारे किस्सों का ख़ुलासा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ये तक कह दिया था कि उनकी शादी के कार्ड तक छप गए था और अब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े जाने का एक किस्सा सुनाया है।
हाल ही में सलमान के शो पर फिल्म स्त्री का प्रचार करने के लिए राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर आये थे। इस दौरान सलमान ने एक किस्सा सुनाया। सलमान खान ने बताया कि एक बार वह उनकी एक गर्लफ्रेंड के घर चले गए थे। खास बात यह थी कि तब उस लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे। कुछ देर बाद अचानक उस लड़की के माता-पिता वापस आ गए और सलमान खान को उनसे बचने के लिए एक अलमारी में छिपना पड़ा। अलमारी में में धूल बहुत थी और इस कारण उन्हें छींक आ गई। आवाज़ आते ही घर वालों को पता चल गया कि उनके घर में और खासकर बेटी के कमरे कोई छिपा हुआ है। जब तलाशी ली गई तो सलमान वहां रंगे हाथ पकड़े गए। सलमान ने बताया कि बाद में तो उस लड़की के पिता ने उनको पसंद तक कर लिया था। ऐसा नही होता तो सोचिये मैं आपको ये कहानी सुनाने यहां नहीं होता।
इस मौके पर सलमान खान ने उस लड़की का नाम तो नहीं लिया लेकिन सलमान जिस अंदाज में अपनी यह कहानी बता रहे थे, सेट पर उपस्थित सभी लोग हंसी के ठहाके लगा रहे थे। सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उनके अलावा कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी की अहम भूमिकायें है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। सलमान को इसी साल अपनी फिल्म दबंग 3 की भी शूटिंग करनी है, जिसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा काम करेंगी।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार बने देश के सबसे कमाऊ फिल्म स्टार, सलमान रह गए पीछे