विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर से 5 लाख की इयररिंग चोरी, पुलिस ने घर के नौकर को किया गिरफ्तार

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Wed, 17 May 2023 06:04 PM (IST)

Salman Khan Sister Arpita Robbed सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर से 5 लाख रुपये की इयररिंग गायब ...और पढ़ें

Salman Khan Sister Arpita Robbed, Salman Khan, Arpita khan Robbed
Salman Khan Sister Arpita Robbed, Salman Khan, Arpita khan Robbed

नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan Sister Arpita Robbed: सलमान खान की बहन अर्पिता के घर चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद अर्पिता खान के नौकर को गिरफ्तार कर लिया। सलमान खान की बहन अर्पिता खान की डायमंड की इयररिंग उनके खार स्थित आवास से चोरी हो गई थी। अब मुंबई पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है और चोर को पकड़ लिया है।

मुंबई पुलिस ने 30 वर्षीय पुरुष को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है

मुंबई पुलिस ने 30 वर्षीय पुरुष को गहने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। खार पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है। वह मुंबई के विलेपार्ले इलाके में रहता है और अर्पिता खान के घर पर बतौर डॉमेस्टिक हेल्प काम करता था। इसके पहले अर्पिता खान ने पुलिस शिकायत की थी कि उनके घर से ₹5 लाख की इयररिंग गायब हो गई है, जो उन्होंने अपने मेकअप ट्रे में रखी हुई थी। यह घटना 16 मई को हुई थी। उसी रात मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

View this post on Instagram

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma)

अर्पिता खान ने ₹5 लाख की इयररिंग गायब होने की की थी शिकायत

इस बारे में खार पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मोहन माने में एक टीम बताई थी, जिन्होंने घर के नौकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के अलावा 11 लोग उसी बिल्डिंग में काम करते थे लेकिन गहने चोरी करने के बाद यही बिना किसी को जानकारी दिए भाग गया। चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली गई है और आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। उस पर 381 की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma)

अर्पिता खान शर्मा मुंबई में अपने पति आयुष शर्मा के साथ रहती हैं

गौरतलब है कि अर्पिता खान शर्मा मुंबई में अपने पति आयुष शर्मा के साथ रहती हैं। उन्हें दो बेटे भी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने घर पर ईद की पार्टी का आयोजन किया था। वह अपने घर पर गणेश जी को भी बिठाती है। सलमान खान की हाल ही में, फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पलक तिवारी, शहनाज गिल, राघव जुयाल की अहम भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का व्यापार किया है। यह फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज हुई थी।