विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काला हिरण मामले पर फिल्म बनाने वाले मेकर्स के खिलाफ Salman Khan ने लिया लीगल एक्शन, धमकाने का लगा आरोप

Published: Tue, 02 Jun 2026 11:35 AM (IST)

सलमान खान ने हाल ही में 'काला हिरण' शिकार मामले पर फिल्म बनाने वाले मेकर्स को लीगल नोटिस दिया है। ...और पढ़ें

काला हिरण पर फिल्म बनाने वालों को सलमान खान ने भेजा लीगल नोटिस/ फोटो- Instagram

काला हिरण पर फिल्म बनाने वालों को सलमान खान ने भेजा लीगल नोटिस/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को 'काला हिरण' का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज किया था, जो सलमान खान के 'ब्लैग बग शिकार' मामले पर आधारित फिल्म बताई जा रही है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ-साथ यह घोषणा भी की थी कि इसका टीजर जल्द ही रिलीज होगा।

हालांकि, उससे पहले ही 'काला हिरण' फिल्म विवादों में घिर गई है, क्योंकि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की लीगल टीम ने इस केस पर फिल्म बनाने वाले मेकर्स को नोटिस भेज दिया है।

अमित जानी ने सलमान खान पर धमकाने का लगाया आरोप

'काला हिरण' मूवी मेकर्स को सलमान खान की लीगल टीम ने यह नोटिस कथित तौर पर सुपरस्टार के नाम, व्यक्तित्व का इस्तेमाल करने के लिए भेजा है। उन्होंने अभी भी कोर्ट में चल रहे इस मामले से जुड़ी घटनाओं के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि विवादित फिल्म बनाने वाले निर्माता अमित जानी ने ही शेयर की है।

अमित जानी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें व्हाट्सएप पर भेजे गए लीगल नोटिस का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और उसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "नोटिस भेजकर काला हिरण मूवी से जुड़े लोगों को धमकाने लगे हैं, फिल्म अभिनेता सलमान खान।"

यह भी पढ़ें- Kala Hiran का पोस्टर आउट, Salman Khan के शिकार मामले से लेकर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड तक, Crime Thriller में होगा पर्दाफाश

salman khan legal action

राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित है 'काला हिरण शिकार' मामला

प्रोड्यूसर अमित जानी द्वारा शेयर किए गए इस लीगल नोटिस के मुताबिक, सलमान खान ने अपने नाम , व्यक्तित्व और इस फिल्म से जुड़ी किसी भी चीज के लिए अनुमति नहीं दी है। कानूनी नोटिस में उन्होंने यह भी तर्क दिया है काला हिरण शिकार मामला अभी भी राजस्थान कोर्ट में लंबित है, ऐसे में इस मामले पर आधारित कोई फिल्म बनाना न्याय प्रशासन के काम में हस्तक्षेप करने के बराबर हो सकता है।

salman khan sent a legal notice to kala hiran makers  (1)

आपको बता दें कि 'काला हिरण' मूवी एक कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर मूवी है, जिसमें सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच की दुश्मनी को फिल्मी अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में की गई है। मेकर्स इस फिल्म का टीजर 21 जून 2026 को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में एंट्री लेना चाहती हैं Mahabharat की 'उत्तरा', सलमान खान के रियलिटी शो के लिए हैं रेडी