Viral Video: फार्महाउस में सलमान खान ने पूरी की धान की खेती, साथ में मिट्टी में सनी नजर आईं लूलिआ वंतूर
कुछ दिन पहले समलान ख़ान ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह मिट्टी से सने हुए नज़र आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ ही सलमान ने कैप्शन में लिथा था- किसानों के सम्मान में।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के सुलतान यानी सलमान खान हमेशा से ही कुछ अलग और हट कर करने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों लॉकडाउन के दौरान सलमान अपना सारा वक्त अपने परवेल स्थित फार्महाउस में गुजार रहे हैं। यहीं रहकर वह अपने अलग-अलग तरह के शौक को पूरा करते दिख रहे हैं। वहीं आजकल सलमान अपने फार्महाउस पर खेती-बाड़ी में हाथ आजमा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से सलमान के खेती करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में जहां वह ट्रैक्टर चलाते दिखें वहीं अब वह खेतों में धान की खेती करते दिख रहे हैं। इस दौरान का वीडियो खुद सलमान खान ने शेयर किया है।
View this post on Instagram
सलमान खान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान अपने खेतों में चावल उगाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ एक्ट्रेस लूलिआ वंतूर भी धान की खेती करती दिखीं। दोनों पानी भरे खेत में धान बोते दिख रहे हैं। वहीं सलमान के साथ उनके कुछ कर्मचारी भी खेती करते दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Viral Video: लॉकडाउन में किसान बने सलमान ख़ान, ट्रैक्टर से जोत दिया धान का खेत
वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान करने के बाद नहर के पानी से अपना हाथ-मुंह धोते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'धान की खेती पूरी हो गई है।' सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी अपने एक्टर के इस वीडियो पर कमेंट्स कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
कुछ दिन पहले समलान ख़ान ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह मिट्टी से सने हुए नज़र आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ ही सलमान ने कैप्शन में लिथा था- 'किसानों के सम्मान में।' बता दें कि इस तस्वीर के लिए सलमान को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था। वहीं इसके बाद उनका ट्रैक्टर वाला वीडियो काफी चर्चा में रहा है। इस वीडियो में पहले एक्टर खुद ट्रैक्टर चलाते दिखे फिर उनके साथी ने ट्रेक्टर चलाया और सलमान खेत में चलते नजर आए।