'प्रेम रतन धन पायो' के टाइटल सॉन्ग में दिखे डबल सलमान
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर और एक के बाद एक रिलीज हो रहे गानों ने फैंस की बेसब्री को और बढ़ा दिया है। अब सलमान ने फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया है। इस गाने

मुंबई। सलमान खान की आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर और एक के बाद एक रिलीज हो रहे गानों ने फैंस की बेसब्री को और बढ़ा दिया है।
ऋषि कपूर ने नीतू से लिखवाया था गर्लफ्रेंड को 'लव लेटर'
अब सलमान ने ट्विटर पर फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया है। इस गाने में सलमान दो अवतार में नजर आ रहे हैं। एक में वो भोले-भाले और मस्ती करते दिख रहे हैं तो दूसरे अवतार में मूछों वाले शांत और गंभीर व्यक्ति के अंदाज में हैं।
![]()
गाने में सोनम कपूर भी बेहद बबली अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने का म्यूजिक काफी अच्छा है और सिंगर पलक मुच्चल ने सोनम को अपनी आवाज दी है।
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'प्रेम रतन धन पायो' इस साल 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर और अरमान कोहली भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।