Salman Khan ने करण जौहर की फिल्म को बोला था NO, शाह रुख खान के साथ था सेकंड लीड रोल
सलमान खान ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक मूवीज दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ...और पढ़ें

सलमान खान और करण जौहर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
सलमान खान ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म
शाह रुख खान ने निभाया था लीड रोल
23 साल पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार के तौर पर सलमान खान को जाना जाता है। अभिनेता शाह रुख खान संग सलमान की दोस्ती के किस्से जगजाहिर हैं। इतना ही नहीं फिल्म निर्माता करण जौहर संग भी भाईजान की खूब बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान के करियर में एक मोड़ ऐसा भी आया था जब उन्होंने इन दिनों एक कल्ट क्लासिक मूवी के ऑफर को ठुकरा दिया था।
ऐसे में आइए जानते हैं कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली वह फिल्म कौन सी थी, जिसको करने के लिए सलमान खान ने साफ इनकार कर दिया था।
सलमान ने रिजेक्ट की थी ये मूवी
23 साल पहले निर्देशक निखिल अडवाणी और करण जौहर की जोड़ी ने एक रोमांटिक फिल्म को बनाया था, जिसमें शाह रुख खान मुख्य भूमिका में मौजूद थे। किंग खान के अलावा उस मूवी में एक और एक्टर की जगह खाली थी। जिसके लिए मेकर्स ने सलमान खान को पहले ऑफर दिया था।
-1769002155232.jpg)
आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार उस मूवी का नाम कल हो न हो (Kal Ho Naa Ho) था, जिसमें सलमान को सेकंड लीड एक्टर सैफ अली खान द्वारा निभाई गई रोहित की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन किसी कारणवर्ष भाईजान के साथ मेकर्स की बात नहीं बनी और उन्होंने कल हो न हो को रिजेक्ट कर दिया था। इस तरह से सलमान खान ने एक कल्ट क्लासिक मूवी के ऑफर ठुकरा दिया था।
यह भी पढ़ें- Aamir Khan को नहीं पसंद आई थी सूरज बड़जात्या की फिल्म की स्क्रिप्ट, 90s में की थी सबसे ज्यादा कमाई
-1769002163966.jpg)
सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि कल हो न हो के रोहित के किरदार के लिए विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन जैसे अभिनेताओं संग निखिल और करण ने संपर्क साधा था। लेकिन वहां भी इन दोनों के हाथ निराशा लगी थी। हालांकि, कल हो न हो में सैफ अली खान ने जिस तरह से रोहित के कैरेक्टर को प्ले किया, उसकी प्रशंसा आज भी की जाती है। शाह रुख खान और सैफ के अलावा इस मूवी में अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी लीड रोल प्ले किया था।
सलमान खान की अगली फिल्म
अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग मूवी का नाम बैटल ऑफ गलवान है, जिसका ट्रेलर बीते साल सलमान के जन्मदिन पर शेयर किया गया था। गौर किया जाए बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट की तरफ तो वह 17 अप्रैल 2026 है।
