शाहरूख खान के बाद अब सलमान खान ने शेयर की शर्टलेस फोटो, 'टाइगर 3' को लेकर बेसब्र हुए फैंस
शुक्रवार को एक्टर ने अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है जिसमें उनका बीस्ट मोड नजर आ रहा है। एक्टर की इस सुपर हॉट बॉडी को देखकर उनके फैंस को सलमान की फिल्म टाइगर 3 याद आने लगी है और उनके लिए फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की हर अदा पर उनके फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। सलमान भी अपने फैंस का ध्यान रखते हैं और समय-समय पर उन्हें एंटरटेन करते रहते हैं। शुक्रवार को एक्टर ने अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है, जिसमें उनका बीस्ट मोड नजर आ रहा है। एक्टर की इस सुपर हॉट बॉडी को देखकर उनके फैंस को सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' याद आने लगी है और उनके लिए फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।
सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक एडिटेड फोटो शेयर की है। जिसमें वह जिम लुक में पत्तियों के बीच नजर आ रहे हैं। फैंस को टीज करने के लिए तस्वीर में एक्टर के चेहरे को थोड़ा अंधेरे में रखा गया है। लेकिन सलमान फोटो में फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पोस्ट के शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ''ग्रीन लीव्स मैटर्स।'' सलमान का यह लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक फैंस ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सल्लू रॉक्ड एवरीवन शॉक्ड।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह क्या लुक है माशा अल्लाह।' वहीं कुछ लोगों को सलमान का यह लुक देखकर फिल्म टाइगर याद आ गई। एक यूजर ने कमेंट किया, 'टाइगर वाला लुक।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'अल्लाह सलमान खान को हमेशा आशीर्वाद दे, टाइगर आ रहा है लोगों की जालाने।'
View this post on Instagram
आपको बता दें कि कशाहरूख खान ने भी कुछ दिनों पहले फिल्म 'पठान' से अपना लुक शेयर किया था। जिसमें वह शर्टलेस अपनी टोन्ड बॉडी फ्लांट करते नजर आए थे। शाहरूख को 56 की उम्र में इतनी फिट बॉडी के लिए बॉलीवुड से काफी प्रशंसा भी मिली थी।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जो 21 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान साउथ में भी डेब्यू करने वाले हैं। वह चिरंजीवी के साथ फिल्म 'गॉडफादर' में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने शूटिंग भी कर ली है।