विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

5 साल बाद भी वादा नहीं भूले Salman Khan, 9 साल के कैंसर सर्वाइवर फैन को घर बुला की मुलाकात

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Thu, 25 Jan 2024 08:15 PM (IST)

Salman Khan Kid Fan सलमान खान ऑन स्क्रीन हीरो के साथ-साथ रियल लाइफ हीरो माने जाते हैं। अपनी दरियादिली के ...और पढ़ें

कैंसर सर्वाइवर फैन से मिले सलमान खान (Photo Credit-Twitter)
कैंसर सर्वाइवर फैन से मिले सलमान खान (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. कैंसर सर्वाइवर फैन से मिले सलमान
  2. 2018 में सलमान खान ने किया था वादा
  3. भाईजान ने घर बुलाकर की नन्हें फैन से की घंटों बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Sancer Survivor Kid Fan: अपनी दरियादिली के लिए सलमान खान का नाम काफी जाना जाता है। कभी किसी फिल्म स्टार तो कभी फैंस की मदद के लिए अक्सर सलमान आगे आए हैं, यही कारण है जो उन्हें इंडस्ट्री का भाईजान कहा जाता है।

इस बीच सलमान ने एक बार फिर से इंसानियत की मिसाल कायम की है। हाल ही में टाइगर 3 कलाकार ने अपने घर 9 साल के कैंसर सर्वाइवर फैन को मिलने के लिए बुलाया है, जिनका नाम जगनबीर है। जगनबीर से मिलने के लिए 5 साल पहले सलमान खान ने इलाज के दौरान उनसे वादा किया था।

कैंसर सर्वाइवर फैन से मिले सलमान

मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान ने जगनबीर से पहली बार मुलाकात साल 2018 में की थी। उस दौरान मुंबई के टाटा मैमोरियल हॉस्पिटल में 4 साल की जगन की कीमोथेरपी चल रही थी। कैंसर की वजह से सलमान का ये छोटा फैन अपनी आंखों की रोशनी खो बैठा है, लेकिन वह सलमान को अपना फेवरेट एक्टर मानता है।

2018 में अभिनेता ने उनसे कहा था कि जब जगन ठीक हो जाएंगे और उनका इलाज पूरा हो जाएगा तब वह फिर से उनसे मिलेंगे। ऐसे में जगन ने अब कैंसर को मात दे दी है। इसके बाद सलमान खान ने जगनबीर को अपने घर बुलाया और उनके साथ घंटों बातचीत भी की।

सोशल मीडिया पर सामने आई इस तस्वीर में आप सलमान खान और जगनबीर को देख सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान की काफी तारीफ की जा रही है। बताया ये भी जा रहा है कि भाईजान ने इस नन्हें फैन के इलाज में भी काफी मदद की है।

इस मूवी में नजर आएंगे सलमान खान

स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 की सफलता के बाद सलमान खान की आने वाली फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि सलमान की अपकमिंग फिल्म का नाम द बुल है।

इस फिल्म के जरिए एक्टर निर्माता करण जौहर के साथ 25 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान खान की द बुल का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक विष्णु वर्धन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Salman Khan से मिलकर गदगद हुए ब्रिटिश एक्टर Anthony Hopkins, भाईजान संग फोटो शेयर कर कही ये बात