Bharat की सफलता से ओवर एक्साइटेड Salman Khan, सोशल मीडिया पर कर रहे हैं अजीबो-गरीब हरकतें
Salman Khan की पिछली 2 फ़िल्में फ्लॉप रही हैंl इसके चलते सलमान खान की ब्रांड वैल्यू पर भी असर पड़ा थाl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म Bharat को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता से लगता है फिल्म अभिनेता Salman Khan फूले नहीं समां रहे हैंl इसके पीछे कारण यह हैं कि पिछले कुछ दिनों से उनके सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में वीडियो शेयर हो रहे हैंl जिन्हें देखने के बाद यह कहा जा सकता हैं कि वह फिल्म भारत की सफलता के बाद happy वाले मूड में हैंl
एक वीडियो में उन्हें भतीजे योहान के जन्मदिन पर उसे हवा में कैच करते हुए देखा जा सकता हैंl
Happy bday Yohan... dad’s got ur back and I got ur front .... but don’t fly too high pic.twitter.com/UNQqtQY4dk— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 17, 2019
वहीं एक दूसरे वीडियो में वह जिम में उनके दो बॉडीगार्ड को लेकर लेग्स एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैंl
After experiencing the highs and lows my security has finally realised how secure dey r wid me .. ha ha pic.twitter.com/DVAG0dbjzy— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 17, 2019
सलमान खान ने इसके अलावा एक वीडियो में भतीजे योहान खान के साथ कई स्टंट करने का एक वीडियो शेयर किया हैंl
Flying jets yohan khan, mohan grover and mr bean bag pic.twitter.com/AqwOmtCHwa— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 17, 2019
ऐसा करते समय सलमान खान के चेहरे का अंदाज बता रहा है कि वह फिल्म की सफलता को लेकर कितने खुश हैंl गौरतलब है कि सलमान खान की पिछली 2 फ़िल्में फ्लॉप रही हैंl इसके चलते सलमान खान की ब्रांड वैल्यू पर भी असर पड़ा था लेकिन फिल्म भारत की सफलता ने साबित कर दिया कि सलमान खान में अब भी दमखम है और वह बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को हिट करने का माद्दा अब भी रखते हैंl
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने पहनी RSS वाली खाकी निकर, शाखा से आ रही हैं कहकर लोगों ने किया ट्रोल
वैसे सलमान खान की भारत ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 200 करोड़ रुपए का व्यापार कर लिया हैंl इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर की अहम भूमिका हैंl इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया हैंl
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप