ईद पर हुआ Salman Khan का दीदार, पिता सलीम खान को देखकर डबल हुई फैंस की खुशी; देखें वीडियो
पिता सलीम खान की तबीयत की वजह से सलमान खान का ईद पर फैंस से मिलना थोड़ा मुश्किल लग रहा ...और पढ़ें

ईद पर पिता संग फैंस से मिलने आए सलमान खान/ फोटो- X Account

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान को देखे बिना फैंस की ईद पूरी नहीं होती है। हर साल वे 'भाईजान' के इंतजार में सुबह से ही उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भीड़ लगाना शुरू कर देते हैं। शाम तक यह भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि पुलिस को बैरिकेड्स लगाकर उन्हें कंट्रोल करना पड़ता है।
भाईजान भी कभी अपने फैंस को निराश नहीं करते। इस साल पिता की तबीयत खराब होने के बावजूद सलमान खान ने अपने फैंस का दिल बिल्कुल नहीं तोड़ा और फैंस को ईद के चांद की तरह अपने फेवरेट स्टार का दीदार करने का मौका मिल ही गया।
पिता संग बालकनी में आए सलमान खान
बीते महीने सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद 17 फरवरी को 'शोले' के दिग्गज राइटर सलीम खान को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कुछ समय तक उन्हें ICU में रखा गया और करीब एक महीने के इलाज के बाद 17 मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जिसके बाद वे घर लौट आए हैं।
यह भी पढ़ें- इस एक्टर के निधन की वजह से टली Salman Khan की 'मातृभूमि', अब कब होगी रिलीज?
अपने पिता का ध्यान रख रहे सलमान खान ने ईद के खास मौके पर अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। शाम होते ही वह अपने चाहने वालों से मिलने गैलेक्सी की बालकनी में आए, हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और फ्लाइंग किस दी। सलमान खान ईद पर फैंस से मिलने अकेले नहीं आए थे, बल्कि वह अपने पिता सलीम खान को भी साथ लाए थे, ताकि 'दबंग खान' के चाहने वालों की चिंता भी दूर हो सके।
Eid Mubarak, Thank you very much for your blessings, Dad is back home thank you pic.twitter.com/PuaaZWNDHd
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 21, 2026
सोशल मीडिया पर भी सलमान ने दी बधाई
सलमान खान ने न सिर्फ बालकनी से आकर फैंस को ईदी दी, बल्कि उनके लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट भी शेयर किया। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, "ईद मुबारक... आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया। पापा घर आ गए हैं... थैंक यू।"
आपको बता दें कि सलमान खान और सलीम खान के अलावा ईद के मौके पर गैलेक्सी की बालकनी में उनकी मां सलमा खान, सोहेल खान और उनके बेटे, तथा सलमान की बहन अर्पिता खान भी फैंस का अभिवादन करते हुए दिखाई दीं।
