विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan: सारे जहान में होगा सलमान का जलवा, भारत के बाद बांग्लादेश में रिलीज हुई 'किसी का भाई किसी की जान'

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 25 Aug 2023 11:23 AM (IST)

Salman Khan Film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Released In Bangladesh सलमान खान भारत में तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते ...और पढ़ें

Salman Khan Film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Released In Bangladesh
Salman Khan Film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Released In Bangladesh

नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan Film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Released In Bangladesh: सलमान खान हर साल फैंस के लिए ईंद पर अपनी एक फिल्म लेकर आते हैं। इस बार एक्टर 'किसी का भाई किसी की जान' लेकर आए। फिल्म को प्रशंसकों और दर्शकों से खूब प्यार मिला।

अब सलमान खान के बांग्लादेशी फैंस भी भाईजान की इस फिल्म को एंजॉय करने सकते हैं, क्योंकि 25 अगस्त 2023 को फिल्म को बांग्लादेश में रिलीज कर दिया गया है। 'किसी का भाई किसी की जान' बांग्लादेश में रिलीज होने वाली जी स्टूडियो की पहली फिल्म है। 1971 के बाद से 'पठान' के बाद बांग्लादेश में रिलीज होने वाली 'किसी का भाई किसी की जान' दूसरी भारतीय फिल्म है।

फैंस के लिए सलमान का प्यार

सलमान खान की फिल्में हमेशा उनके फैंस को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। भाईजान के चाहने वाले भी उनकी हर फिल्म को दिल खोलकर प्यार देते हैं। अब मेकर्स को उम्मीद है कि बांग्लादेश में भी सलमान खान ऐसा ही प्यार मिलेगा।

बांग्लादेश में भी भाईजान को मिलेगा प्यार

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' इस साल ईद के मौके पर 21 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ के ऊपर बिजनेस किया था। मेकर्स को उम्मीद है कि 'किसी का भाई किसी की जान' निश्चित रूप से बांग्लादेश के दर्शकों का भी मनोरंजन करेगी और अच्छा बिजनेस करेगी।

फिल्म की स्टार कास्ट

सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म को दुनिया भर में जी स्टूडियो द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर किया गया। फिल्म में  सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर शामिल हैं। इनमें से कई एक्टर की ये डेब्यू फिल्म थी। सलमान खान की इस फिल्म में एक्शन, फैमिली ड्रामा और रोमांस से भरपूर कई एलिमेंट्स मौजूद है।