Move to Jagran APP

Bharat Vs Dark Phoenix: प्रियंका ने छोड़ दी थी 'भारत', नहीं तो आज जेठानी से करतीं दो-दो हाथ

Bharat clashes with Dark Phoenix staring Sophie Turner भारत की शूटिंग शुरू होने से पहले ही प्रियंका ने अचानक फ़िल्म छोड़ दी थी जिसके पीछे शादी को वजह बताया गया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 05:11 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 12:13 PM (IST)
Bharat Vs Dark Phoenix: प्रियंका ने छोड़ दी थी 'भारत', नहीं तो आज जेठानी से करतीं दो-दो हाथ
Bharat Vs Dark Phoenix: प्रियंका ने छोड़ दी थी 'भारत', नहीं तो आज जेठानी से करतीं दो-दो हाथ

मुंबई। Bharat to clashes with Dark Phoenix staring Sophie Turner बॉक्स ऑफ़िस पर कभी-कभी बड़े दिलचस्प टकराव देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक टकराव आज से शुरू हो गया है। इस टकराव की ख़ासियत यह है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) सलमान ख़ान को टक्कर दे रही हैं, जिनकी फ़िल्म X Men: Dark Phoenix सलमान की भारत के साथ रिलीज़ हुई है। 

loksabha election banner

इस टक्कर का एक एंगल यह भी है कि अगर प्रियंका 'भारत' में काम करने से इंकार नहीं करतीं तो इस वक़्त भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर वो अपनी जेठानी सोफी टर्नर से टकरा रही होतीं। भारत में फ़ीमेल लीड के लिए सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा के नाम का एलान हुआ था। ख़ुद सलमान ख़ान ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी। मगर, फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने अचानक फ़िल्म छोड़ दी थी, जिसके बारे में फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र ने ट्वीट के ज़रिए बताया।

अली के इस ट्वीट से ही अंदाज़ा लगाया गया था कि प्रियंका ने अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी करने के लिए फ़िल्म छोड़ी है। हालांकि उस वक़्त ख़बरें यह भी आयी थीं कि प्रियंका ने एक हॉलीवुड फ़िल्म के लिए सलमान की भारत को ना कहा है। ख़ैर, इसके बाद फ़िल्म में कटरीना कैफ़ की एंट्री हुई और भारत बिना किसी बाधा के आगे बढ़ी और पूरी हुई। 

 

जहां तक डार्क फीनिक्स की बात है तो यह फ़िल्म देश में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में 2 डी, 3 डी और आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज़ की गयी है। यह हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी X Men Series की फ़िल्म है और दुनियाभर में इसके चाहने वालों की लम्बी लाइन है। एक्स मेन सीरीज़ भारत में भी लोकप्रिय रही है। ऐसे में सलमान की भारत के लिए फ़िल्म कॉम्पटीटर साबित हो सकती है। Dark Phoenix लीड रोल में सोफी की पहली बड़ी फ़िल्म है। इससे पहले X Men- Apocalypse में भी सोफी जीन ग्रे के रोल में नज़र आयी थीं, मगर उसमें वो लीड रोल में नहीं थीं। 

Game Of Thrones के लिए मशहूर हैं Sophie Turner 

प्रियंका की जेठानी सोफी, निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस की बेटर हाफ हैं। हाल ही में सोफी और जो ने शादी की है। रिश्ते के हिसाब से सोफ़ी जेठानी हैं, मगर असल में वो प्रियंका से कई साल छोटी हैं, मगर दोनों की बांडिंग के बीच उम्र का यह फ़ासला नज़र नहीं आता। शादी से पहले से ही प्रियंका और सोफी एक-दूसरे के साथ वक़्त बिताती रही हैं। प्रियंका ने सोफी के साथ ख़ुद को J Sisters का नाम दिया है। प्रियंका की शादी में सोफी भारत आयी थीं और जमकर मस्ती की थी। उनके डांस की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं।

सोफी, गेम ऑफ़ थ्रोंस के लिए दुनियाभर में पहचानी जाती हैं। इस बेहद कामयाब सीरीज़ से वो शुरू से ही जुड़ी रही हैं, जिसका Finale सीज़न हाल ही में प्रसारित हुआ था। ख़ैर, प्रियंका तो 'भारत' से निकल गयी हैं। अब देखते हैं कि सलमान ख़ान और प्रियंकी की सिस्टर-इन-लॉ के बीच मुकाबला क्या रंग जमाता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.