सलमान खान ने यूलिया वंतूर और संगीता बिजलानी के साथ मनाया जन्मदिन
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में सलमान सहित कटरीना कैफ की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान का 27 दिसंबर को जन्मदिन था। खास बात यह है कि, सलमान खान ने अपना जन्मदिन संगीता बिजलानी और यूलिया वंतूर के साथ मनाया।
सलमान खान का जन्मदिन उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस पर मनाया गया। इसके चलते उनके लिए वहां शानदार पार्टी का भी आयोजन किया गया है जिसमें उनके करीबी शामिल हुए। इस मौके पर वह अपने फार्म हाउस पर पूरे रिलैक्स मूड में नज़र आये और उनकी एक फोटो भी आई, जिसमें वह एक टूर वाहन चलाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ दो और लोग भी बैठे हुए है। खास बात यह है कि इसके बाद की दूसरी फोटो में सलमान खान की गर्लफ्रेंड कहलाए जाने वाली दो लड़कियां एक साथ नज़र आई। जिनमें से एक संगीता बिजलानी हैं और दूसरी यूलिया वंतूर। सालों पहले संगीता को सलमान की गर्लफ्रेंड कहा जाता था। अभी फिलहाल यूलिया सलमान की गर्लफ्रेंड हैं। दोनों एक ही टूर वाहन में बैठे नज़र आई। सलमान खान जन्मदिन वाली रात ही पनवेल स्थित उनके फार्म हाउस पर पहुंच गए थे, जिसमें उनके अलावा भाई सुहैल खान और कुछ करीबी दोस्त पहुंचे। सलमान खान की इन फोटो को देखकर स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि वह फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के सुपरहिट होने के कारण एकदम संतुष्ट नज़र आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा का है एक बड़ा सपना, जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द भी छलका
गौरतलब है कि सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' अभी हाल ही में रिलीज हुई और उसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। जिसके चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में कटरीना कैफ की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।