Sohail Khan Divorce : अरबाज खान के बाद अब सोहेल खान का भी टूटा घर, पत्नी सीमा खान ने तलाक के लिए दी अर्जी
सोहेल खान ने सीमा सचदेव से साल 1998 में शादी की थी। 24 साल बाद इनका रिश्ता अब खत्म हो रहा है। दोनों ने लव मैरिज की थी और उनकी शादी काफी फिल्मी होने के कारण चर्चा में रही थी। सीमा और सोहेल के दो बच्चे हैं निर्वाण और योहान।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sohail Khan And Seema Khan File For Divorce: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अरबाज के बाद अब सलमान के छोटे भाई सोहेल खान ने भी पत्नी सीमा खान संग अपने रास्ते अलग लिए हैं। जी हां, सोहल और उनकी पत्नी सीमा खान ने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। मुंबई फैमिली कोर्ट के एक सूत्र ने ईटाइम्स को इस सोहेल खान और सीमा खान के तलाक की जानकारी देते हुए कहा, 'सोहेल खान और सीमा सचदेव आज कोर्ट में मौजूद थे। उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों एक-दूसरे के प्रति दोस्ताना थे।'
View this post on Instagram
आपको बता दें कि सोहेल खान ने सीमा सचदेव से साल 1998 में शादी की थी। 24 साल बाद इनका रिश्ता अब खत्म हो रहा है। दोनों ने लव मैरिज की थी और उनकी शादी काफी फिल्मी होने के कारण चर्चा में रही थी। सीमा और सोहेल के दो बच्चे हैं, निर्वाण और योहान। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। बता दें कि सोहेल को सीमा से पहली नजर में प्यार हो गया। वहीं इसी वजह से सीमा को घर से भागना पड़ा था। आधी रात को मौलवी को किडनैप कर लाया गया और रात में ही दोनों का निकाह कराया गया था।
सोहेल खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में फिल्म् 'मैंने दिल तुझको दिया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। सोहेल खान पर्दे पर रोमांटिक ये लेकर कॉमेडी रोल तक प्ले कर चुके हैं। टीवी शो 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में दिखाया गया था कि सोहेल और सीमा अलग रहते हैं और बच्चे दोनों के साथ रहते हैं। इसी दौरान ये साफ हो गया था कि सोहेल और उनकी पत्नी सीमा अलग-अलग रहते हैं। वहीं कई बार दोनों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।