सलमान की बर्थ डे पार्टी में ये सितारे होंगे शामिल!
27 दिसंबर को सलमान खान अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं और हर साल की तरह यह भी कोई अलग नहीं है। पूरा खान परिवार और उनके करीबी दोस्त पनवेल स्थित फार्म हाउस पर सेलेब्रेशन करेंगे और उनकी पार्टी शुरू हो, उससे पहले उनकी गेस्ट लिस्ट का अंदाजा लगाया जा
मुंबई। 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं और हर साल की तरह यह भी कोई अलग नहीं है। पूरा खान परिवार और उनके करीबी दोस्त पनवेल स्थित फार्म हाउस पर सेलेब्रेशन करेंगे और उनकी पार्टी शुरू हो, उससे पहले उनकी गेस्ट लिस्ट का अंदाजा लगाया जा सकता है।
यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित हुए बिग बी
सलमान और संजय दत्त दशकों से अच्छे दोस्त रहे हैं और संजय के जेल से अभी बाहर होने से वे सलमान के बर्थडे पर जरूर जाएंगे। वहीं आमिर खान सल्लू के मेहमानों की लिस्ट में शामिल हैं और आमिर के इस पार्टी में शामिल होने में कोई शक नहीं है।
अब देखना ये होगा कि दुश्मन से दोस्त बनें शाहरुख खान उनके बर्थ डे में शामिल होते हैं या नहीं। अर्पिता की शादी के बाद से दोनों के बीच काफी चीजें बदल गई है। हो सकता है कि सलमान अपने लिस्ट में शाहरुख को भी शामिल कर लें।
पीके ने एक हफ्ते में कमाए 182 करोड़, लेकिन...
सलमान की पार्टी में उनकी महिला दोस्त न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। पूरा यकीन है कि उनकी पार्टी में एली अवराम, जरीन खान, जैकलीन फर्नांडिज और डेजी शाह तो होंगी ही। इसमें कोई हैरानी नहीं होगी अगर उनकी 'प्रेम रतना धन पायो ' को-स्टार सोनम कपूर भी आए। सोनाक्षी सिन्हा अपने खान पार्टी सर्किट में फिर लौटेंगी।
लेकिन सलमान की फिरंगी गर्लफ्रेंड लुलिया वंतुर पार्टी में शामिल नहीं हो पाएंगी क्योंकि वो वीजा रिन्यू कराने के लिए अपने देश वापस चली गई थी।
(साभार नई दुनिया)