कोर्ट में मनेगा सलमान का जन्मदिन!
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इस बार अपना हैप्पी बर्थ डे कोर्ट में मनाएंगे। सलमान को हिट एंड रन मामले में समन जारी कर दिया गया है। जन्मदिन की सुबह सलमान अपनी आंखे कोर्ट में खोलते नजर आएंगे।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इस बार अपना हैप्पी बर्थ डे कोर्ट में मनाएंगे। सलमान को हिट एंड रन मामले में समन जारी कर दिया गया है और उन्हें बृहस्पतिवार को अदालत में पेश होना है।
सूत्र बताते हैं कि सलमान खान सुबह पहले कोर्ट जाएंगे। उसके बाद वह अपना बर्थ डे अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ मनाएंगे। सलमान खान ने 28 सितंबर 2002 को अपनी लैंड क्रूजर गाड़ी से एक बेकरी में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पटरी पर सो रहे एक आदमी की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे। सलमान पर आरोप है कि वह नशे में गाड़ी चला रहे थे।
खैर जो भी हो उनके फैन्स मान रहे होंगे कि सल्लू भाई अपना जन्मदिन कट्रीना के साथ मनाएंगे, पर ये क्या हुआ फैन्स की उम्मीदों पर तो कोर्ट ने पानी फेर दिया। वैसे फैन्स तो सब यह मान ही चुके हैं कि कट्रीना में सल्लू की हमसफर बनने की सारी खूबियां हैं। अब यह तो कल ही पता चलेगा कि सल्लू कोर्ट के बाद कहां अपना जन्मदिन मनाते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर