सलमान खान और विवेक ओबेराॅय ने एक-दूसरे को फिर किया नजर अंदाज
बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान और एक्टर विवेक ओबेरॉय एक ही छत के नीचे मौजूद थे। मगर दोनों ने ही एक-दूसरे को नजर अंदाज करना बेहतर समझा। सूत्रों की बात पर यकीन किया जाए तो शनिवार को दोनों ही एक्टर्स एक ही होटल में ठहरे थे। लेकिन दोनों ने ही
मुंबई। बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान और एक्टर विवेक ओबेरॉय एक ही छत के नीचे मौजूद थे। मगर दोनों ने ही एक-दूसरे को नजर अंदाज करना बेहतर समझा। सूत्रों की बात पर यकीन किया जाए तो शनिवार को दोनों ही एक्टर्स एक ही होटल में ठहरे थे। लेकिन दोनों ने ही एक-दूसरे का सामना करना ठीक नहीं माना।
होटल में मौजूद सूत्र ने बताया, 'सलमान अपने प्रोडक्शन की फिल्म 'हीरो' के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली में थे। वहीं विवेक अपने पर्सनल वर्क के कारण दिल्ली में थे। जैसे ही यह खबर बाहर आई कि दोनों ही एक्टर एक ही होटल में हैं तो सलमान खान की टीम ने स्पष्ट कर दिया कि दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ है।'
अनन्या बनीं इंडियन आयडल जूनियर
साल 2003 में एक्टर विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्हेें धमकाने का आरोप लगाया था। बाद में विवेक ने कई बार सलमान से माफी मांगने की कोशिश की, लेकिन सलमान ने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया।
विवेक के करीबी ने बताया, 'विवेक को नहीं पता था कि सलमान खान भी होटल में हैं। अगर उन्हें पता होता तो वहां जाकर सलमान से जरूर मिलते, लेकिन विवेक को होटल के गेस्ट्स के बारे में कुछ पता नहीं था।'
दीपिका पादुकोण के डांस पर 'बाजीराव मस्तानी' के वंशजों को आपत्ति