सलमान को नहीं मिली कार बेचने की इजाजत
अदालत ने अभिनेता सलमान खान को अपनी टोयोटा लैंड क्रूजर कार बेचने की इजाजत देने से इन्कार कर दिया है। सलमान ने 2
मुंबई। अदालत ने अभिनेता सलमान खान को अपनी टोयोटा लैंड क्रूजर कार बेचने की इजाजत देने से इन्कार कर दिया है। सलमान ने 28 सितंबर, 2002 को बाद्रा में अनियंत्रित तरीके से गाड़ी चलाते हुए एक बेकरी में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सलमान उस समय कार चला रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत ने सलमान की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि यह कार इस मामले का अहम सुबूत है। इस साल मार्च में अभिनेता ने बाद्रा मेट्रोपोलिटन कोर्ट में याचिका दर्ज करते हुए कार बेचने की इजाजत मागी थी।
सलमान ने याचिका में कहा था कि उन्हें अब इस कार की जरूरत नहीं है। सलमान पर गैर-इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है जिस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह महज एक दुर्घटना थी। उनका इरादा किसी की हत्या का नहीं था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर