रितिक रोशन के बाद सलीम खान के बहरूपिये ने मचाया बवाल
सोशल मीडिया पर इन दिनों कोई शख्स सलीम खान के नाम से आर्टिकल और कविताएं लिखकर सर्कुलेट कर रहा है, जिससे वो खासे नाराज हैं।
मुंबई। रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच चल रहे विवाद में अभी तक 'बहरूपिये' का पता नहीं चल पाया है। इधर सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान का बहरुपिया भी चर्चा में आ रहा है। एक शख्स इन दिनों बेहद बकवास व बेहूदा आर्टिकल और कविताएं लिख रहा है। इन कविताओं को वो सोशल मीडिया पर 'सलीम खान वर्क' के नाम से सर्कुलेट भी कर रहा है।
सलीम खान इस शख्स को लेकर काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया, 'मेरे कई दोस्तों ने मुझे बताया कि वो मेरे कई आर्टिकल और कविताएं व्हाट्सअप पर पढ़ रहे हैं। लेकिन मैंने उन्हें बता दिया है कि मैंने ऐसा कुछ नहीं लिखा है। कुछ समय पहले से हो रहा है। मैंने इसकी शिकायत साइबर सेल में कर दी है। लेकिन अभी तक दोषी पकड़ा नहीं गया है।'
देखिए, 'मदारी' के फर्स्ट लुक में क्या खेल दिखाने जा रहे इरफान
बता दें कि ये शख्स लगभग पिछले दो महीने से सलीम खान के नाम से लगातार आर्टिकल और कविताएं लिख रहा है और लोगों को भेज रहा है। सलीम खान ने बताया, 'जब मुझे यह पता चला कि मेरे नाम से कोई बकवास चीजें लिख रहा है, तो मैंने लोगों को ट्विटर पर सचेत भी किया। मैंने लोगों को बताया कि वो ये ना सोचें कि ये बेहूदा कविताएं और आर्टिस्कल मैं लिख रहा हूं।'
There is some ridiculous and meaningless material going around in my name on Whats app.
— Salim Khan (@luvsalimkhan) May 9, 2016
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा- 'व्हाट्सअप पर कुछ बकवास और बेहूदा आर्टिकल मेरे नाम से सर्कुलेट हो रहे हैं। मैंने अपने रीडर्स से कहना चाहूंगा कि मैं इसके लिए शर्मिंदा बिल्कुल नहीं हूं। ऐसा बेहूदा काम करने वाले शख्स को ढूंढ निकालिए, क्योंकि ऐसे लोगों को सबक सिखाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।'
I want to tell my readers I am not guilty of it. Find out the culprit and it is our moral duty and responsibilty to educate him.
— Salim Khan (@luvsalimkhan) May 9, 2016
बता दें कि रितिक रोशन का भी कहना है कि उनके नाम से कोई शख्स उनके फैन्स से बातें किया करता था। यही शख्स कंगना से भी बात किया करता था। हालांकि ये बहरूपिया भी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है।