विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar Trailer: 'डंकी' का डर! 'सालार' के मेकर्स ने बनाया मास्टर प्लान, लाएंगे दो ट्रेलर, जानें- रिलीज डेट

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 04 Oct 2023 02:30 PM (IST)

Salaar Trailer Release Date प्रभास की फिल्म सालार बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान की फिल्म डंकी के साथ टक्कर ...और पढ़ें

सालार का इस दिन रिलीज होगा पहला ट्रेलर / फोटो-IMDB
सालार का इस दिन रिलीज होगा पहला ट्रेलर / फोटो-IMDB

HighLights

  1. इस दिन रिलीज होगा 'सालार' का पहला ट्रेलर
  2. डंकी से मुकाबला करने के लिए 'सालार' के मेकर्स का मास्टर प्लान
  3. बॉक्स ऑफिस पर 22 सितंबर को होगा डंकी वर्सेज सालार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salaar Trailer Release Date: 'साहो' के बाद एक बार फिर से पैन इंडिया स्टार प्रभास अपने एक्शन अवतार में लौट रहे हैं। वह KGF 2 के निर्देशक की फिल्म 'सालार' में पावरफुल किरदार में नजर आने वाले हैं। 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर भले ही पिट गयी हो, लेकिन प्रभास की इस एक्शन फिल्म से फैंस की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

ये फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में शाह रुख खान की 'डंकी' के साथ टकराएगी। इस बीच अब 'सालार' का ट्रेलर कब आउट होगा, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है। इतना ही नहीं 'डंकी' के बज के बीच कैसे अपनी फिल्म को प्रमोट करना है, इसकी भी मेकर्स स्ट्रेटेजी बना चुके हैं।

इस दिन रिलीज होगा प्रभास की 'सालार' का ट्रेलर

आपको बता दें कि प्रभास की फिल्म पहले सितंबर के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म दिसंबर में पोस्टपोन हुई है। इस महीने बाहुबली स्टार 'प्रभास' का जन्मदिन भी है। ऐसे में मेकर्स उनके फैंस को एक बहुत ही बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Animal Teaser: 'एनिमल' के टीजर ने जीता प्रभास का दिल, फिल्म को लेकर 'Salaar' एक्टर ने लिखी ये बात

हाल ही में फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजय बालन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि डायनासोर प्रभास की 'सालार' के एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग ट्रेलर रिलीज होने वाले हैं। सालार का पहला ट्रेलर 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा।

'सालार' का दूसरा ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

'सालार' के प्रमोशन को लेकर मेकर्स बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं। इसलिए वह दर्शकों के लिए एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग ट्रेलर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। पहला ट्रेलर प्रभास के जन्मदिन पर आएगा और प्रशांत नील की फिल्म का दूसरा ट्रेलर दिसंबर के आसपास रिलीज किया जाएगा।

इस मूवी में प्रभास के साथ बड़े परदे पर श्रुति हासन की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा एक्टर पृथ्वीराज सुकुमार, मीनाक्षी चौधरी सहित कई सितारे नजर आने वाले हैं। 'सालार' 22 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान की 'डंकी' को टक्कर देती हुई नजर आएगी।

यह भी पढ़ें: Salaar स्टार प्रभास ने पकड़ी शाह रुख-सलमान की राह? 'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने के बाद साउथ स्टार ने उठाया ये कदम