Move to Jagran APP

सायरा बानो को राजकपूर और विक्रम गोखले को वी शांताराम पुरस्कार

इसके अलावा जैकी श्रॉफ को राजकपूर विशेष पुरस्कार और मराठी अभिनेता अरुण नलावडे को शांताराम विशेष पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Wed, 19 Apr 2017 07:14 PM (IST)Updated: Wed, 19 Apr 2017 07:14 PM (IST)
सायरा बानो को राजकपूर और विक्रम गोखले को वी शांताराम पुरस्कार
सायरा बानो को राजकपूर और विक्रम गोखले को वी शांताराम पुरस्कार

मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री और दिलीप कुमार की वाइफ सायरा बानो को महाराष्ट्र सरकार इस बार के राज कपूर जीवन गौरव पुरस्कार सम्मानित करेगी। इस साल का वी शांताराम पुरस्कार मराठी अभिनेता विक्रम गोखले को दिया जाएगा। इसके अलावा जैकी श्रॉफ को राजकपूर विशेष पुरस्कार और मराठी अभिनेता अरुण नलावडे को शांताराम विशेष पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा।

loksabha election banner

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री विनोद तावडे ने इन पुरस्कारों की घोषणा की है। जीवनगौरव पुरस्कार के तहत पांच लाख रूपये जबकि विशेष पुरस्कार के तहत तीन लाख रूपये की राशि दी जायेगी। इस बार के राज्य मराठी फिल्म समारोह के दौरान ये पुरस्कार दिए जाएंगे। सिर्फ 17 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों में इंट्री लेने वाली सायरा बानो को 60 और 70 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में माना जाता है। जंगली, पड़ोसन और पूरब पश्चिम सहित उनकी कई फिल्में आज भी सदाबाहर मानी जाती हैं। मुंबई के रंग ढंग में पले-बढ़े जैकी श्रॉफ ने स्वामी दादा से लेकर राम लखन , कर्मा सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें:सोनू निगम का secular शेविंग तमाशा, loudspeaker फतवे का दिया जवाब 

 

करीब 50 वर्षों से फिल्मों में काम कर रहे विक्रम गोखले ने मराठी के अलावा हिंदी की हम दिल दे चुके सनम और अग्निपथ जैसी फिल्मों में भी काम किया है जबकि अरुण नलावडे को श्वांस जैसी फिल्मों के साथ मराठी रंगभूमि का सशक्त कलाकार माना जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.