Move to Jagran APP

Saina Teaser: 'साइना' के टीज़र में बैडमिंटन चैम्पियन के अंदाज़ में दिखीं परिणीति चोपड़ा, लिंग भेदभाव पर चोट

Saina Movie Teaser Out टीज़र में साइना की खेल की उपलब्धियों के विजुअल्स को हाइलाइट किया गया है। टीज़र शेयर करके परिणीति चोपड़ा ने बताया कि ट्रेलर जल्द रिलीज़ किया जाएगा। साइना का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 01:42 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 07:47 PM (IST)
Saina Teaser: 'साइना' के टीज़र में बैडमिंटन चैम्पियन के अंदाज़ में दिखीं परिणीति चोपड़ा, लिंग भेदभाव पर चोट
Parineeti Chopra as and in Saina. Photo- Screenshot/Teaser

नई दिल्ली, जेएनएन। बैडमिंटन चैम्पियन साइना नेहवाल की बायोपिक साइना सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। फ़िल्म में परिणीति चोपड़ा साइना के किरदार में दिखेंगे। कुछ दिन पहले ही फ़िल्म की रिलीज़ डेट का एलान किया गया था। अब परिणीति ने साइना का टीज़र साझा किया है। परिणीति के फ़िल्म करियर की यह पहली स्पोर्ट्स बायोपिक फ़िल्म है। 

loksabha election banner

साइना के टीज़र की शुरुआत में लिंग भेदभाव के मुद्दे से होती है। परिणीति के वॉइसओवर के ज़रिए बताया जाता है कि देश में सवा सौ करोड़ की आबादी में आधी महिलाएं हैं, मगर फिर भी लड़कों को बढ़ावा दिया जाता है और लड़कियों की ज़िंदगी चौके-चूल्हे से शुरू होकर शादी पर ख़त्म हो जाती है। टीज़र में साइना की खेल की उपलब्धियों के विजुअल्स को हाइलाइट किया गया है। टीज़र शेयर करके परिणीति चोपड़ा ने बताया कि ट्रेलर जल्द रिलीज़ किया जाएगा। साइना का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है। मानव कौल साइना के कोच पी गोपीचंद के किरदार में दिखेंगे। बता दें, साइना में पहले श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाने वाली थीं, मगर कुछ वक़्त तक ट्रेनिंग करने के बाद श्रद्धा ने फ़िल्म से हाथ खींच लिए। इसके पीछे उनकी व्यस्तता को वजह बताया गया था।

साइना 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। 2 मार्च को परिणीति ने एनाउंसमेंट टीज़र के साथ फ़िल्म की रिलीज़ डेट बतायी थी। थिएटर्स में इस साल परिणीति की यह दूसरी रिलीज़ फ़िल्म होगी। इससे पहले परिणीति यशराज बैनर की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार में नज़र आएंगी, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है, जिसमें वो अर्जुन कपूर के साथ नज़र आएंगी। 

साल 2021 की शुरुआत परिणीति के लिए अच्छी रही है। साइना को मिलाकर पहली तिमाही में ही उनकी 3 फ़िल्में हो जाएंगी। इस साल उनकी पहली फ़िल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन है, जो 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। परिणीति 2019 में आख़िरी बार पर्दे पर दिखी थीं। अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी में उन्होंने स्पेशल एपीयरेंस किया था, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबरिया जोड़ी में नज़र आयी थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.