कपूर खानदान में यह हैं सबसे फूडी, सैफ़ की फूड ट्रिप में नहीं है करीना का नाम
साथ ही सैफ़ ने कहा कि वह कुणाल कपूर को भी साथ ले जाना चाहेंगे।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सैफ़ अली ख़ान इस बात को स्वीकारते हैं कि उनकी पत्नी करीना कपूर ख़ान का कपूर खानदान खाने-पीने के शौकीन रहे हैं। खुद सैफ़ को खाना पकाने का काफी शौक रहा है। ऐसे में क्या उन्होंने कभी कपूर खानदान को अपनी शेफगिरी दिखा कर इंप्रेस किया है।
इस पर सैफ़ बताते हैं कि हां, उन्हें खाना बनाने का बहुत शौक है। लेकिन वह नॉर्थ इंडियन खाना उतना नहीं बना पाते। वह बताते हैं कि कपूर्स को खाने-पीने में सबसे अधिक दिलचस्पी है। एक बार उन्होंने शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के घर पर जब पूरा परिवार एकत्रित हुआ था, तो उन्होंने वहां रणबीर कपूर और कुणाल के साथ मिलकर प्रॉन्स का एक बेहतरीन डिश बनाया था, जिसके बारे में पहले सबको लगा था कि वह नहीं बना पायेंगे।लेकिन उन्होंने रणबीर के साथ मिलकर कमाल कर दिखाया था। वह डिश पूरे खानदान को बहुत पसंद आयी थी।सैफ ने यह भी बताया कि कपूर खानदान के सभी लोगों को चाइनीज़ खाना बहुत पसंद है। फिर नॉर्थ इंडियन खाना भी वह खूब पसंद करते हैं। सैफ़ की फिल्म शेफ में वह एक ट्रक पर मोबाइल रेस्टोरेंट चलाते हैं। ऐसे में यह पूछे जाने पर कि अगर कभी उन्हें मौका मिले तो वह कपूर खानदान के किस सदस्य को अपने साथ इस फूड ट्रिप पर ले जाना चाहेंगे। इस पर सैफ़ ने स्पष्ट कहा कि यह पूरी तरह से ब्वॉयज़ ट्रिप होगी और वह रणबीर की कंपनी सबसे ज्यादा एंजॉय करते हैं। रणबीर खाने-पीने के भी शौकीन हैं तो वह उनके साथ ही जाना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें: पापा सैफ लेना चाहते हैं तैमूर का ऑटोग्राफ, इससे क्यूट वजह तो हो ही नहीं सकती
साथ ही उन्होंने कहा कि वह कुणाल कपूर को भी साथ ले जाना चाहेंगे। सैफ़ ने करीना का नाम तो नहीं लिया।लेकिन ओनली ब्वॉयज़ ट्रिप कह कर उन्होंने यह तो स्पष्ट कर दिया कि इस ट्रिप पर करीना उनके साथ नहीं होंगी।बड़े होकर तैमूर उनके साथ जा सकते हैं। है न। बहरहाल, सैफ़ की फिल्म शेफ विदेशी फिल्म शेफ़ का ही हिंदी रूपांतर है और इसका निर्देशन एयरलिफ्ट के निर्देशक राज मेनन ने किया है। फिल्म जल्द ही रिलीज़ होगी।