विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saif Ali Khan चाहते हैं सोशल मीडिया से दूर रहें उनके बेटे इब्राहिम अली ख़ान, इस एक्टर को करें फॉलो

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Thu, 03 Dec 2020 04:50 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली ख़ान के बेट इब्राहिम अली ख़ान ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन ...और पढ़ें

Photo Credit - Ibrahim Ali Khan Instagram Account Photo
Photo Credit - Ibrahim Ali Khan Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली ख़ान के बेट इब्राहिम अली ख़ान ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन पॉपुलैरिटी किसी एक्टर से कम नहीं है। इब्राहिम जहां होते हैं पैपराज़ी उनके पीछे होते हैं, इब्राहिम की फोटोज़ भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अबी हाल ही में इब्राहिम ने दिवाली के मौक पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी इस फोटो में सबने इब्राहिम की तुलना सैफ से की थी।

अपनी बहन सारा अली ख़ान की तरह इब्राहिम भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन पापा सैफ नहीं चाहते हैं कि इब्राहिम सोशल मीडिया से थोड़ा दूर रहें और बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को फॉलो करे। इस बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि इब्राहिम सोशल मीडिया से दूर रहे। ऋतिक रोशन की तरह उसे स्क्रीन पर धमाल मचाना चाहिए’। आगे एक्टर ने कहा, ‘जब वो बॉलीवुड में आएगा ज़ाहिर है उसकी तुलना मुझसे की जाएगी, इसे वो नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता। लेकिन वो बड़ा हो रहा है और अपनी एक पर्सनैलिटी डेवलप कर रहा है। इसलिए अभी यही सही है कि जितना हो सके कम दिखे’।

आपको बता दें कि सारा के बाद इब्राहिम भी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। कुछ दिन पहले स्पॉटब्वॉय से बातचीत में सैफ ने कहा था, ‘इब्राहिम एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए तैयार हैं और क्यों नहीं? मैं चाहता हूं कि मेरे तीनों बच्चे इसी को अपना प्रोफेशन बनाएं’। गौरतलब  कि इब्राहिम एक अच्छे क्रिकेटर हैं सभी का अंदाज़ा था कि वो क्रिकेट में अपना करियर आगे ले जाएंगे, लेकिन सैफ ने ये साफ कर दिया है कि इब्राहिम भी एक्टिंग को ही अपना करियर बनाएंगे। हालांकि उन्हें लॉन्च कौन करेगा, किस प्रोडक्शन हाउस के साथ वो बॉलीवुड में कदम रखेंगे इस बारे में सैफ ने कोई जानकारी नहीं दी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi)