विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हम इतने ज्यादा पैसे नहीं लेते', Saif Ali Khan ने 40 करोड़ फीस वाले करण जौहर के बयान पर दिया रिएक्शन

Published: Fri, 27 Sep 2024 07:43 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2024 07:53 AM (IST)

Devara Part 1 के लिए सुर्खियां बटोर रहे सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने हाल ही में बॉलीवुड स्टार्स ...और पढ़ें

सैफ अली खान ने करण जौहर के बयान पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सैफ अली खान ने करण जौहर के बयान पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सैफ अली खान की फिल्म देवरा रिलीज
  2. देवरा में विलेन बने हैं सैफ अली खान
  3. सैफ अली खान ने करण को दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काफी समय से फिल्ममेकर्स के बीच स्टार्स की हाई सैलरी सिर दर्द बनी हुई है। कुछ समय पहले करण जौहर (Karan Johar) ने उन सितारों पर तंज कसा था, जो फीस तो 40 करोड़ मांग रहे हैं, लेकिन उनकी फिल्में 5 करोड़ से भी ओपनिंग नहीं कर पा रही हैं। हाल ही में, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने करण जौहर के बयान पर अपना रिएक्शन दिया है।

सैफ अली खान 90 के दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। आज वह सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में गिने जाते हैं और एक-एक फिल्म के करोड़ों रुपये वसूलते हैं। ऐसे में करण जौहर के स्टार्स की फीस कटिंग वाले बयान को लेकर सैफ ने इसके खिलाफ अपना बयान दिया है। उनका कहना है कि फीस में कटौती नहीं की जानी चाहिए।

फीस कटौती के खिलाफ हैं सैफ अली खान

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में सैफ अली खान ने कहा, "वह वेतन में कटौती करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि इस पर मेरा खुद का एक यूनियन होना चाहिए। मैं श्योर हूं कि वह सही हैं लेकिन जब हम वेतन कटौती के बारे में सुनते हैं तो यह मुझे थोड़ा नर्वस कर देता है। वेतन में कटौती नहीं की जानी चाहिए।"

यह भी पढ़ें- 'Kill के लिए स्टार्स ने मांगे थे 40 करोड़ फीस', Karan Johar का ज्यादा सैलरी मांगने वाले एक्टर्स पर फूटा गुस्सा

Saif Ali Khan

इंडस्ट्री की इकोनॉमिक्स पर बोले सैफ अली खान

सैफ अली खान ने आगे कहा, "हमारी इंडस्ट्री की इकोनॉमिक्स ऐसी ही है। आप किसी स्टार के पास जाते हैं और कभी-कभी वे कहते हैं, 'अरे, अगर आप मुझे चाहते हैं तो यह खर्च आएगा और लोग उतना भुगतान करते हैं। कभी-कभी इकोनॉमिक्स गड़बड़ा जाता है लेकिन भारतीय बिजनेसमैन होते हैं। फिल्म इंडस्ट्री अपने आप में एक फाइनेंशियल सेंटर है और लोग शॉट लेते हैं। हालांकि, करण बेहतर समझते हैं।"

करण को लेकर बोले सैफ अली खान

सैफ अली खान ने करण जौहर के बयान को लेकर कहा, "करण जिस बारे में बात कर रहे हैं, वह यह है कि सितारे बहुत ज्यादा पैसे लेते हैं और काम पूरा नहीं करते, जो लंबे समय तक नहीं चल सकता। हम इतना ज्यादा पैसे नहीं लेते। हम मंदी से सुरक्षित हैं।"

यह भी पढ़ें- Race 4 में सैफ अली खान के साथ दो-दो हाथ करेगा ये मशहूर एक्टर, कन्फर्म हुई एंट्री?