विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरी महिला को पत्नी समझ सैफ ने रखा कंधे पर हाथ, देखते ही Kareena ने दिया ये रिएक्शन, फैंस बोले- अब खैर नहीं

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 19 Dec 2023 03:38 PM (IST)

सैफ अली खान और करीना कपूर फिल्म इंडस्ट्री के गॉर्जियस कपल माने जाते हैं। लोगों को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन उनकी ...और पढ़ें

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan
Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan

HighLights

  1. सैफ और करीना हैं फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल
  2. लोगों को पसंद है इनकी जोड़ी
  3. सैफ अली खान का वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान और करीना कपूर बी टाउन के एडोरेबल कपल माने जाते हैं। इतने सालों बाद भी फैंस के बीच इनकी जोड़ी हिट है। दोनों बॉलीवुड के हैपनिंग कपल में से एक माने जाते हैं। इनकी केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। बिजी शेड्यूल से अलग ये कपल अक्सर फॉरेन लोकेशन्स पर छुट्टियां मनाते नजर आता है। अगर वहां नहीं, तो एयरपोर्ट से कपल के वीडियो जरूर सामने आते हैं। 

सैफ एक्टिंग के अलावा अपने विटी नेचर के लिए भी जाने जाते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके सामने आने के बाद फैंस उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की बात कर रहे हैं। इस वीडियो को देख कई यूजर्स की हंसी तक छूट गई है। ऐसा क्या है इस वीडियो में, आइये जानते हैं।

चर्चा में आया सैफ का ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें करीना और सैफ एयरपोर्ट पर देखे जा सकते हैं। इस दौरान तैमूर और जेह भी कपल के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैफ दूसरी महिला को करीना समझकर उसके कंधे पर हाथ रखते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

दरअसल, महिला कर्मचारी और करीना दोनों ने रेड कलर का जैकेट पहना है। सैफ एक नजर में ड्रेस को देख उस महिला को करीना समझ लेते हैं। लेकिन जैसे ही वह महिला कर्मचारी पर हाथ रखते हैं, उन्हें एहसास होता है कि वह तो बेबो हैं ही नहीं। फिर सैफ हंसने लगते हैं। उनकी ये हरकत देख करीना का रिएक्शन देखने लायक होता है।

फैंस ने ली चुटकी

इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, 'करीना के एक्सप्रेशन चेंज हो गए। सैफ की तो खैर नहीं।' एक ने लिखा, 'करीना सोच रही होगी- घर चलो बताती हूं।'

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: SRK के लिए 'संजीवनी' बना ये साल, एक साल में 1000 करोड़ की 3 सुपरहिट देने वाले बनेंगे पहले एक्टर!