Move to Jagran APP

मम्मी करीना को छोड़ कहां चले उनके नन्हें और सुपर क्यूट बेटे तैमूर, देखें तस्वीरें

हाल के दिनों में मीडिया में स्टार किड्स की धूम बढ़ी है और तैमूर अली ख़ान भी इस लिस्ट में काफी पॉपुलर हैं।

By Hirendra JEdited By: Published: Fri, 30 Jun 2017 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jun 2017 09:11 AM (IST)
मम्मी करीना को छोड़ कहां चले उनके नन्हें और सुपर क्यूट बेटे तैमूर, देखें तस्वीरें
मम्मी करीना को छोड़ कहां चले उनके नन्हें और सुपर क्यूट बेटे तैमूर, देखें तस्वीरें

मुंबई। पिछले साल 20 दिसंबर को करीना कपूर ख़ान ने बेटे तैमूर को जन्म दिया था और उसके बाद से ही यह स्टार किड चर्चा में है। आपको याद होगा कि सैफ़ और करीना के बेटे तैमूर के नाम को लेकर सोशल मीडिया में काफी हंगामा हुआ था। तबसे अब तक तैमूर लगातार मीडिया में बने रहते हैं। बहरहाल, इस बीच गुरुवार को करीना कपूर ख़ान और सैफ़ अली ख़ान के नन्हें और सुपर क्यूट बेटे तैमूर मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किये गए।

prime article banner

बता दें, कि तैमूर के साथ उनकी मम्मी करीना या डैड सैफ़ नहीं थे। वो करीना के एक खास सहयोगी के साथ नज़र आये। आप देख सकते हैं तैमूर उस महिला के गोद में कितने शांत और स्थिर नज़र आ रहे हैं। तैमूर पहले भी कई बार इसी महिला के साथ स्पॉट किये जा चुके हैं। इस महिला के बारे में ख़बर है कि यह करीना की एक विश्वासपात्र परिचारिका हैं जो तैमूर का काफी ध्यान रखती हैं!

यह भी पढ़ें: फिर इस एक्टर के भाई के साथ नज़र आयीं जाह्नवी कपूर, जानिये आख़िर क्या है मामला

हाल के दिनों में मीडिया में स्टार किड्स की धूम बढ़ी है और तैमूर अली ख़ान भी इस लिस्ट में काफी पॉपुलर हैं। आप देख सकते हैं तैमूर का चेहरा करीना और सैफ़ दोनों का ही मिला-जुला स्वरुप है।

यह भी पढ़ें: विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ इलियाना डीक्रुज़ की ये इंटिमेट फोटो वाइरल, इन 7 स्टार्स ने भी चुना फॉरेन लाइफ़ पार्टनर

करीना कपूर के बारे में हम जानते हैं कि आजकल वो अपने काम और फिटनेस को लेकर काफी सजग हो गयी हैं। बावजूद इसके करीना अक्सर बेटे तैमूर के साथ आउटिंग पर देखी जाती रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.