विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पापा सैफ़ के साथ टहलने निकले तैमूर, तस्वीरें देख बचपन की यादों में खो जायेंगे

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 14 Dec 2018 09:21 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 07:09 AM (IST)

हाल ही में तैमूर की तरह ही एक डॉल भी मार्केट में आया है। यही तो लोकप्रियता है नन्हें तैमूर की।

पापा सैफ़ के साथ टहलने निकले तैमूर, तस्वीरें देख बचपन की यादों में खो जायेंगे
पापा सैफ़ के साथ टहलने निकले तैमूर, तस्वीरें देख बचपन की यादों में खो जायेंगे

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के बेटे नन्हें तैमूर की लोकप्रियता किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। तैमूर की एक तस्वीर आती है और सोशल मीडिया पर शेयर होने लगती है। लेटेस्ट तस्वीरों में तैमूर अपने पापा सैफ़ के साथ नज़र आ रहे हैं।

सैफ़ अली ख़ान को जब भी मौका मिलता है वो तैमूर को लेकर आउटिंग पर निकल जाते हैं। सैफ़ ने जागरण डॉट कॉम से एक ख़ास बातचीत में कहा भी था कि अब जब काम हो तभी वो घर से निकलते हैं नहीं तो अपना ज्यादा से ज्यादा समय वो तैमूर को देना पसंद करते हैं। इन तस्वीरों में देखें कि कैसे सैफ़ तैमूर को अपने कांधे पर बिठा कर टहलने निकले हैं।

यह भी पढ़ें: गिन्नी के हुए कपिल शर्मा, देखें दूल्हा-दुल्हन की प्यारी तस्वीरें

इन तस्वीरों को देखकर आपको भी आपका बचपन याद आ गया होगा। पिता के कांधे पर बैठकर यूं घूमना किसी के लिए भी उसके बचपन की बेहतरीन यादों में से होता है। पिता के कांधे से दुनिया को देखने का अपना ही आनंद है और मासूम तैमूर को देखकर उस अहसास का अनुभव किया जा सकता है।

वैसे तो इस दुनिया का हर बच्चा प्यारा होता है लेकिन, यह संयोग ही है कि तैमूर को गज़ब की लोकप्रियता मिली है। अपने जन्म के बाद से ही यह बच्चा लगातार सुर्ख़ियों में है और इस नन्हीं उम्र में ही तैमूर की ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग भी है। फोटोग्राफर्स लगातार तैमूर की हर मूवमेंट पर नज़र रखते हैं। 

यह भी पढ़ें: डायरेक्टर से थप्पड़ तक खा चुके थे राज कपूर, इन दुर्लभ तस्वीरों संग पढ़ें कुछ रोचक बातें

बीच में एक बार ख़बर आई थी कि सैफ़-करीना नहीं चाहते कि तैमूर को इतना ज्यादा मीडिया अटेंशन मिले लेकिन बाद में सैफ़ ने कहा कि सब तैमूर से प्यार करते हैं इसलिए हमें इस बात से कोई दिक्कत नहीं कि कोई उसकी तस्वीर ले रहा हो। बता दें कि हाल ही में तैमूर की तरह ही एक डॉल भी मार्केट में आया है। यही तो लोकप्रियता है नन्हें तैमूर की।