Move to Jagran APP

घुड़सवारी का आनंद लेते नन्हें तैमूर को देख जब उत्साहित हुए बच्चे, देखें तस्वीरें

रविवार को तैमूर की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वो घुड़सवारी का आनंद लेते दिख रहे हैं जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। तैमूर को देखकर दूसरे बच्चे भी बेहद उत्साहित दिख रहे हैं!

By Hirendra JEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 10:03 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 08:24 AM (IST)
घुड़सवारी का आनंद लेते नन्हें तैमूर को देख जब उत्साहित हुए बच्चे, देखें तस्वीरें
घुड़सवारी का आनंद लेते नन्हें तैमूर को देख जब उत्साहित हुए बच्चे, देखें तस्वीरें

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के बेटे तैमूर अली ख़ान की लोकप्रियता से किसी को भी हैरत हो सकती है। आये दिन तैमूर की नयी-नयी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल होती रहती हैं। रविवार को तैमूर की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वो घुड़सवारी का आनंद लेते दिख रहे हैं जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

loksabha election banner

तैमूर की सहायता के लिए उनके साथ दो सहयोगी चल रहे हैं। इससे पहले भी तैमूर की घुड़सवारी करते हुए कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस तस्वीर की ख़ास बात यह है कि तैमूर को देखकर उनके आस-पास कुछ बच्चे जमा हो गए और वो भी तैमूर को घुड़सवारी करते देख काफी उत्साहित नज़र आये! 

यह भी पढ़ें: वेडिंग रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा और यूलिया वंतूर संग सलमान ख़ान ही नहीं ये स्टार्स भी पहुंचे, देखें तस्वीरें

आप देख सकते हैं तैमूर हैट लगाये घोड़े पर बैठे हुए हैं और उनके आगे दो अन्य बच्चे साथ-साथ दौड़ लगा रहे हैं। तैमूर उन बच्चों को भी बड़े ध्यान से देख रहे हैं।

तैमूर को घुड़सवारी करना बहुत पसंद है और इससे पहले भी कई बार हॉर्स राइडिंग करती उनकी तस्वीरें सामने आती रही हैं। घुड़सवारी के अलावा तैमूर चाहे टहलने निकले, फुटबॉल खेलते दिखे या मॉम और डैड के साथ कहीं स्पॉट हो वो नज़र में रहते हैं।

बहरहाल, घोड़े पर बैठे तैमूर का यह शाही अंदाज़ देख यह कहा जा सकता है कि छोटे नवाब सैफ़ के ये नवाब बेटे तैमूर एक बार फिर से हेडलाइन चुरा लेने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: टीना मुनीम से टीना अंबानी तक का सफर, 62 की उम्र में भी कायम है जादू, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जाती हैं। अपने जन्म के समय के बाद से ही दो साल के तैमूर हमेशा मीडिया की निगाह में रहे हैं और उनकी एक ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग है। किसी भी बॉलीवुड स्टार से ज्यादा लोकप्रिय हैं सैफ़-करीना के नन्हें तैमूर अली ख़ान।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.