विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने नाम का टी शर्ट पहन घुड़सवारी को निकले सैफ़-करीना के नन्हें नवाब तैमूर, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 12 Nov 2018 10:18 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 06:25 AM (IST)

आज की तारीख में तैमूर सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं और जो हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते ...और पढ़ें

अपने नाम का टी शर्ट पहन घुड़सवारी को निकले सैफ़-करीना के नन्हें नवाब तैमूर, देखें तस्वीरें
अपने नाम का टी शर्ट पहन घुड़सवारी को निकले सैफ़-करीना के नन्हें नवाब तैमूर, देखें तस्वीरें

मुंबई। अभिनेता सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के चहेते बेटे तैमूर अली ख़ान फैंस के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं। तैमूर की लोकप्रियता का अंदाज़ा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि उनको लेकर तमाम चुटकुले भी बने। ज़ाहिर है तैमूर चर्चा में रहते हैं।

इस बीच रविवार को तैमूर की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनको देखकर आप भी स्माइल किये बिना नहीं रह सकेंगे। नन्हें तैमूर घुड़सवारी करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप तैमूर के प्यार में पड़ सकते हैं। जिस तरह से घोड़े की लगाम थामे तैमूर मुस्कुरा रहे हैं, ऐसा लगता है वो घुड़सवारी का अभ्यास लंबे समय से करते रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: बर्थडे पर याद आये अमजद ख़ान, जानिये 'गब्बर सिंह' की ये अनसुनी प्रेम कहानी

आमतौर पर तैमूर की उम्र के बच्चे इस तरह से घुड़सवारी या किसी और एक्टिविटी के समय थोड़ा डरे-सहमे होते हैं लेकिन, तैमूर का आत्मविश्वास देखते ही बनता है। आप देख सकते हैं तैमूर घुड़सवारी का कितना आनंद ले रहे हैं! 

साथ ही आप देख सकते हैं कि एक शख्स तैमूर के साथ घोड़े को पकड़ कर चल रहा है ताकी तैमूर सुरक्षित रहे! हाल ही में एक ख़बर आई थी कि सैफ़ और करीना नहीं चाहते कि अब तैमूर को मीडिया का अटेंशन मिले लेकिन, जागरण डॉट कॉम से एक बातचीत में सैफ़ अली ख़ान ने साफ़ कहा था कि अपने देश में पापाराजी का माहौल कहीं ज्यादा बेहतर है और उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं होती जब उनके परिवार या तैमूर की तस्वीरें खींची जाती हैं! 

आप देख सकते हैं तैमूर के टी शर्ट के पीछे भी उनका नाम लिखा हुआ है, ज़ाहिर है यह टी शर्ट उनके लिए ख़ास तौर से तैयार किया गया है। 

यह भी पढ़ें: गुमनामी में जीने को बेबस हैं अपने दौर की हिट हीरोइन माला सिन्हा, देखे तस्वीरें

आज की तारीख में तैमूर सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं और जो हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं।