Sagar Sarhadi Death: सागर सरहदी के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने सोशल मीडिया पर ऐसे जताया दुख
बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक पटकथा और संवाद लेखक सागर सरहदी का निधन हो गया है। उन्होंने 88 की उम्र में मुंबई के सायन इलाके में स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। सागर सरहदी ने सिलसिला चांदनी और कभी कभी सहित कई फिल्मों की कहानी लिखी थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक, पटकथा और संवाद लेखक सागर सरहदी का निधन हो गया है। उन्होंने 88 की उम्र में मुंबई के सायन इलाके में स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। सागर सरहदी ने 'सिलसिला' 'चांदनी' और 'कभी कभी' सहित कई फिल्मों की कहानी लिखी थी। अचानक हुए उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। कई सितारों ने सागर सरहदी को याद किया है और उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि भी दी है।
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने सागर सरहदी के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सागर सरहदी एक अनुभवी थिएटर और फिल्म लेखक थे जिन्होंने कभी कभी, नूरी को लिखा और बाजार जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनके प्रति संवेदनाएं।' अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सागर सरहदी की तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Sagar Sarhadi a veteran theater and film writer who wrote films like Kabhi kabhi , Noori and directed Baazaar has passed away . My heart felt condolences to the late bachelor’s nephew Ramesh Talwar .— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) March 22, 2021
निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्विटर पर सागर सरहदी के लिए शोक व्यक्त किया है। निर्देशक हंसल मेहता ने ट्विटर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की है। सागर सरहदी के निधन पर फिल्मकार अशोक पंडित ने ट्विटर पर लिखा, 'जानकर दुख हुआ कि मशहूर लेखक-निर्देशक सागर सरहदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कभी कभी, नूरी, चांदनी, दूसरा आदमी और सिलसिला सहित कई बेहतरीन फिल्मों की कहानी लिखी। उन्होंने फिल्म बाजार को लिखा और निर्देशन किया। फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है।'
Rest in peace Sagar Sarhadi saahab. https://t.co/BMkBKLXXFW" rel="nofollow— Hansal Mehta (@mehtahansal) March 22, 2021
RIP Sagar Sarhadi. What a legacy.— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) March 22, 2021
Sad to know about d demise of Sagar Sarhadi ji a well known writer,director due 2 heart attack .
Some of hs well known films as writer wr #KabhieKabhie #NOORIE #chandni #DoosraAadmi #Silsila .
He also wrote &directed #Bazaar .
It’s a great loss to d film industry.
ॐ शान्ति ! pic.twitter.com/VxPxc1TFhw— Ashoke Pandit (@ashokepandit) March 22, 2021
Sad to know that Sagar Sarhadi ji is no more. Truly a big loss for the film industry. 'Noorie', 'Kabhi Kabhie', 'Silsila', 'Chandni', 'Deewana', 'Kaho Na Pyar Hai' writer of so many gems. He also wrote and directed the iconic ' Bazaar'. My heartfelt condolences 🙏 pic.twitter.com/CN6Ax33O4Q— Nila Madhab PANDA ନୀଳମାଧବ ପଣ୍ଡା (@nilamadhabpanda) March 22, 2021
He was one of the last living cinema legends. The wordsmith behind cult films like #KabhiKabhi #Silsila #Chandni and #Noorie, Shri #SagarSarhadi left for his heavenly abode. From the entire fraternity, I pay you my respects Sagar Sahab. I was blessed to have met you a few times. pic.twitter.com/zoJoarlASM— Manoj Muntashir (@manojmuntashir) March 22, 2021
इनके अलावा सागर सरहदी के निधन पर बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने सोशल मीडिया पर दुख जाता है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आपको बता दें कि सागर सरहदी का रविवार को उनका मुंबई में निधन हो गया है। सागर सरहदी 88 साल के थे। उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में खाना-पीना तक छोड़ दिया था। सागर सरहदी को हाल ही में दिल की समस्या के बाद सायन में कार्डियक केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में भोजन और पानी की पूरी तरह से छोड़ दिया था
सागर सरहदी को बॉलीवुड में असली पहचान मशहूर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म 'कभी कभी' से मिली थी। इस फिल्म में रेखा और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सरहदी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कहानीकारों में से एक थे। उन्होंने 'कभी कभी', 'सिलसिला' और 'दीवाना' के अलावा नूरी,चांदनी, रंग, जिंदगी, कर्मयोगी, कहो ना प्यार है, कारोबार, बाजार और चौसर जैसी फिल्मों के लिए पटकथाएं लिखी थीं जो बाद में ब्लॉकबस्टर बन गईं। स्मिता पाटिल, फारुख शेख और नसीरुद्दीन शाह द्वारा अभिनीत उनके निर्देशन में बनी फिल्म बाजार समीक्षकों ने काफी पसंद किया था।