इतने सारे लोगों पहले से ही पता था अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कर रहे हैं शादी
सब्यसाची ने अनुष्का और विराट की तरफ़ से शादी होने की ऑफिशियल घोषणा के तुरंत बाद ही इन्सटाग्राम के माध्यम से यह जानकारी दी कि...
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी अब संपन्न हो चुकी है। शादी इटली में हुई। जाहिर है इस खास मौके पर अनुष्का के लिए उनकी शादी का जोड़ा सबसे अहम् होगा। अनुष्का ने इस मौके पर सेलेब्रिटी डिजायनर सब्यसाची का तैयार किया गया लहंगा पहना था, जिसे खास तरीके से वक़्त लगाकर तैयार किया गया था।
भले ही अनुष्का और विराट ने अपनी शादी का राज़ रखा था लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि उन 67 कारीगरों को इस बात की जानकारी थी क्योंकि उनकी ही मेहनत से यह लहंगा बन कर तैयार हुआ। कुल 67 कारीगरों ने 32 दिनों में इस काम को अंजाम दिया। सब्यसाची ने अनुष्का और विराट की तरफ़ से शादी होने की ऑफिशियल घोषणा के तुरंत बाद ही इन्सटाग्राम के माध्यम से यह जानकारी दी कि अनुष्का के पिंक लहंगे के साथ एम्ब्रोयडरी की गई थी और इसमें विंटेज इंग्लिश कलर्स का इस्तेमाल हुआ था। साथ ही सिल्वर, गोल्ड, मेटल थ्रेड और पर्ल्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीँ अनुष्का के गहनों में हैंडी क्राफ्ट, अनकट डायमंड्स, पिंक स्पिनेल और जेपनीज़ बरोक्यु का इस्तेमाल किया गया था।
सब्सची ने यह भी राज़ खोला कि उन्होंने इस बात का भी खास ख्याल रखा था कि टस्कनी के वेडिंग डेस्टिनेशन के माहौल से भी उनका परिधान मैच करे। इसलिए उसमें बलश पिंक और फौना एम्ब्रोयडरी का इस्तेमाल किया गया। वही विराट की शेरवानी के लिए रॉ सिल्क, विंटेज बनारसी पैटर्न और सिग्नेचर हाउस बटन का इस्तेमाल किय गया था । साथ ही ओल्ड रोज सिल्क कोटा साफा भी लगा। अनुष्का को मेहंदी सेरेमनी के दिन पूरी तरह से बोहो लुक ही चाहिए था।
यह भी पढ़ें: रब ने बना दी इटली में जोड़ी, शादी के बंधन में बंधे अनुष्का और विराट
अनुष्का की पसंदीदा कलर हॉट पिंक है, इसलिए उनके लहंगे पर ग्राफ़िक लुक का इस्तेमाल हुआ है। ऑरेंज कलर्स के साथ कोलकाता के ब्लॉक प्रिंट्स और हैंड मैड गोटा व मरोरी भी लगाई गई ।