विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hrithik Roshan के इस टैलेंट के बारे में नहीं जानते होंगे आप, सबा आजाद ने दुनिया के सामने खोला राज

Published: Tue, 19 Sep 2023 12:06 PM (GMT+05:30)

Hrithik Roshan-Saba Azad ऋतिक रोशन कई लड़कियों के दिलों की धड़कन हैं। उनके लुक्स पर फीमेल्स मर मिटती हैं। बॉलीवुड ...और पढ़ें

File Photo of Hrithik Roshan and Saba Azad. Photo Credit: Instagram
File Photo of Hrithik Roshan and Saba Azad. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. ऋतिक रोशन हैं बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर
  2. सबा आजाद को डेट करने को लेकर हैं चर्चा में
  3. सबा ने बताया ऋतिक का स्पेशल टैलेंट

नई दिल्ली, जेएनएन। ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अक्सर उनके कई फोटो और वीडियो सामने आ चुके हैं। फैंस इस जोड़ो को देखना पसंद करते हैं। साथ ही इनकी अपडेट्स पर भी उनकी नजर बनी रहती है। सब अक्सर ऋतिक से जुड़ी कोई न कोई पोस्ट शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने एक्टर का स्पेशल टैलेंट बताया है, जिसके बारे में आज तक किसी ने बात नहीं की।

सबा ने किया ऋतिक के टैलेंट का खुलासा

सबा आजाद और ऋतिक रोशन बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। दोनों को एक दूसरे की कंपनी पसंद है। सबा ने कई फोटोज में ऋतिक की तारीफ की है। मगर इस बार उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड ने उनके हिडन टैलेंट का खुलासा किया है, जिस पर फैंस ने अलग-अलग कमेंट्स किए हैं।

सबा ने शेयर की ये तस्वीरें

सबा आजाद ने रेस्टोरेंट में खुद के बैकून खाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज को ऋतिक ने क्लिक किया है। लेकिन देखने वाली बात ये है कि सबा ने किसी भी फोटो में खास पोज नहीं दिया है। बल्कि, ऋतिक ने खाने के बीच में ही उनके रैंडम क्लिक्स लिए हैं। इसी पर सबा ने ऋतिक के टैलेंट का खुलासा किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

उन्होंने कैप्शन में बताया कि ऋतिक में उन्हें बीच में खाते हुए क्लिक करने का स्पेशल टैलेंट है। हालांकि, इसकी शिकायत नहीं कर सकतीं।

रोशन परिवार के साथ है सबा की बॉन्डिंग

सबा आजद न सिर्फ ऋतिक रोशन से बल्कि उनके परिवार के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। हाल ही में वह सुरानिका के बर्थ डे में शामिल हुईं। सुरानिका, ऋतिक की बहन सुनैना की बेटी हैं। इस बर्थ डे पार्टी में पश्मिना रोशन भी शामिल हुई थीं, जिनके साथ सबा ने ढेर सारी पिक्चर्स क्लिक कराईं।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: अक्षय कुमार से लेकर अल्लू अर्जुन तक सेलिब्रिटीज ने किया बप्पा का स्वागत, दीं शुभकामनाएं