Move to Jagran APP

Saans Toh Lele Song Out: बादशाह की आवाज़ में मिलिए Khandaani Shafakhana वाली बेबी बेदी से...

Saans Toh Lele Song Out खानदारी शफ़ाखाना 2 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की जबरिया जोड़ी भी इसके साथ रिलीज़ हो रही थी...

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 02:25 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 02:25 PM (IST)
Saans Toh Lele Song Out: बादशाह की आवाज़ में मिलिए Khandaani Shafakhana वाली बेबी बेदी से...
Saans Toh Lele Song Out: बादशाह की आवाज़ में मिलिए Khandaani Shafakhana वाली बेबी बेदी से...

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फ़िल्म खानदानी शफ़ाखाना (Khandaani Shafakhana) आने वाले शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही इसकी चर्चा हो रही है और अब गाने भी पसंद किये जा रहे हैं। हाल ही में फ़िल्म का गाना सांस तो ले ले (Saan Toh Lele) रिलीज़ किया गया है, जिसमें सोनाक्षी के किरदार बेबी बेदी (Baby Bedi) का परिचय करवाया गया है। गाने को पंजाबी रैपर बादशाह और रीको ने आवाज़ दी है। 

loksabha election banner

सोनाक्षी ने गाना सोशल मीडिया में शेयर किया और इसे अपना पसंदीदा गाना बताया। फ़िल्म की कहानी एक ऐसी लड़की बबीता बेदी यानि बेबी बेदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अंकल की डेथ के बाद उनका क्लीनिक चलाने की ज़िम्मेदारी उठाती है। मगर, ट्विस्ट यह है कि यह क्लीनिक साधारण क्लीनिक नहीं है, बल्कि इसमें यौन संबंधी समस्याओं का इलाज किया जाता है। फ़िल्म का निर्देशन शिल्पी दासगुप्ता ने किया है। 

सोनाक्षी के अलावा फ़िल्म में वरुण शर्मा प्रमुख किरदारों में शामिल हैं। पिछले कुछ वक़्त से बॉलीवुड में ऐसी फ़िल्मों का निर्माण बढ़ा है, जिनकी कहानी वर्जित समझे जाने वाले विषयों पर आधारित रहती है। समाज में इन विषयों पर खुलेआम चर्चा करना ठीक नहीं समझा जाता। आयुष्मान खुराना की विक्की डोनर, बधाई हो, शुभ मंगल सावधान ऐसी ही फ़िल्में हैं, अब खानदानी शफ़ाखान उसी सिलसिले को आगे बढ़ा रही है।

खानदारी शफ़ाखाना 2 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की जबरिया जोड़ी भी इसके साथ रिलीज़ हो रही थी, मगर अब वो 9 अगस्त तक खिसका दी गयी है। ऐसे में खानदारी शफ़ाखाना के सामने बॉक्स ऑफ़िस पर कोई चुनौती नहीं बची है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.