नई दिल्ली, जेएनएन। Saaho Box Office Collection Day 7: साल 2019 की सबसे बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल साहो ने सिनेमाघरों में एक हफ़्ते का सफ़र पूरा कर लिया है। प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने शानदार कमाई की है।
गुरुवार (5 सितम्बर) को साहो ने की रिलीज़ को 7 दिन हो गये। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक़, फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न ने गुरुवार को 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके साथ इसका 7 दिनों का कलेक्शन लगभग 116.03 करोड़ हो गया है। साहो 2019 में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हो गयी है।
- कबीर सिंह- 278.24 करोड़
- उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक- 244.06 करोड़
- भारत- 209.36 करोड़
- मिशन मंगल- 192.40 करोड़
- टोटल धमाल- 154.30 करोड़
- केसरी- 153 करोड़
- सुपर 30- 146.10 करोड़
- गली बॉय- 139.38 करोड़
- साहो- 116.04 करोड़
- दे दे प्यार दे- 102.40 करोड़
साहो 30 अगस्त को रिलीज़ हुई थी। पहले शुक्रवार को फ़िल्म ने 24.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को 25.20 करोड़ रुपये और रविवार को 29.48 करोड़ रुपये जमा किये थे। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ही फ़िल्म ने 79.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। प
हले सोमवार को साहो को गणेश चतुर्थी की आंशिक छुट्टी का फ़ायदा मिला और कलेक्शंस 14.20 करोड़ रुपये रहे, जबकि मंगलवार को फ़िल्म का कलेक्शन 9.10 करोड़ रुपये रहा था। बुधवार को फ़िल्म ने 6.90 करोड़ जमा किये थे। पहले हफ़्ते में साहो ने जॉन अब्राहम की बाटला हाउस को पीछे छोड़ा, जिसने अब तक लगभग 97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
अब छिछोरे से टक्कर

आज से छिछोरे सिनेमाघरों में पहुंच गयी है। नितेश तिवारी निर्देशित इस फ़िल्म से साहो को चुनौती मिल सकती है। फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर लीड रोल्स में हैं। श्रद्धा की एक के बाद एक यह दूसरी रिलीज़ है। उधर, वर्ल्डवाइड कलेक्शंस देखें तो साहो ने 5 दिनों में 350 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन किया है।
India's biggest blockbuster of the year 🔥#Saaho collects whopping 350 Cr+ gross in 5 days worldwide!
Book tickets here : https://t.co/3g8zydBuXu" rel="nofollow #SaahoInCinemaspic.twitter.com/vlh9OpcMKc
— UV Creations (@UV_Creations) September 4, 2019
सुजीत निर्देशित फ़िल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ हुई है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडेय, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं। 'बाहुबली2- द कन्क्लूज़न' के बाद प्रभास की यही एक फ़िल्म आयी है, जिसके चलते साहो को लेकर ज़बर्दस्त क्रेज़ था। हालांकि फ़िल्म जब रिलीज़ हुई तो क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पांस मिला। अधिकतर क्रिटिक्स ने फ़िल्म को अच्छी रेटिंग्स नहीं दीं। (बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस ट्रेड सूत्रों के अनुसार हैं। फेरबदल संभव है।)
Posted By: Manoj Vashisth
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप