Move to Jagran APP

Saaho Box Office Collection Day 11: प्रभास और श्रद्धा की साहो की फ़िल्म का जलवा जारी, अब कमाई इतने करोड़

Saaho Box Office Collection Day 11 आने वाले दिनों में साहो की चुनौती और जटिल हो जाएगी क्योंकि शुक्रवार से आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल रिलीज़ हो रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 02:15 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 02:28 PM (IST)
Saaho Box Office Collection Day 11: प्रभास और श्रद्धा की साहो की फ़िल्म का जलवा जारी, अब कमाई इतने करोड़
Saaho Box Office Collection Day 11: प्रभास और श्रद्धा की साहो की फ़िल्म का जलवा जारी, अब कमाई इतने करोड़

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रभास और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म साहो बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारत के अलावा वर्ल्डवाइड कलेक्शंस भी ज़बर्दस्त हैं। हालांकि आने वाले दिनों फ़िल्म के हिंदी वर्ज़न के सामने चुनौतियां बढ़ जाएंगी।

loksabha election banner

6 सितम्बर को साहो दूसरे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी थी। दूसरे वीकेंड में साहो (हिंदी) को 14.95 करोड़ रुपये मिले। ट्रेड सूत्रों के आनुसार, दूसरे सोमवार को साहो ने लगभग 4 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ फ़िल्म का 11 दिनों का कलेक्शन अब लगभग 134 करोड़ रुपये हो गया है। ट्रेड जानकारों का मानना है कि साहो 150 करोड़ तक लाइफ़ टाइम कलेक्शन कर सकती है। 

दूसरे वीकेंड में साहो की दिनवार कमाई इस प्रकार रही थी: शुक्रवार- 3.75 करोड़ रुपये, शनिवार- 4.60 करोड़ रुपये और रविवार- 6.60 करोड़ रुपये। अगर पहले वीकेंड से तुलना करें तो कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट है। साहो (हिंदी) ने पहले वीकेंड में 79.08 करोड़ जमा किये थे।

वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की बात करें तो साहो सभी भाषाओं में 400 करोड़ से अधिक ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। फ़िल्म तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल और मलयालम में भी रिलीज़ हुई है। 

इस हफ़्ते में साहो की टक्कर छिछोरे से रहेगी, जो बॉक्स ऑफ़िस पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। छिछोरे ने अब तक 44 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया है। आने वाले दिनों में साहो की चुनौती और जटिल हो जाएगी, क्योंकि शुक्रवार से आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल रिलीज़ हो रही है। इस हल्की-फुल्की कॉमेडी फ़िल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफ़ी उत्साह है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.