Move to Jagran APP

RRR Movie: आंखों में अंगारे और हाथ में भाला... NTR जूनियर के जन्मदिन पर सामने आया नया इंटेंस लुक

आरआरआर एक पीरियड फ़िल्म है जिसकी पृष्ठभूमि ब्रिटिश हुकूमत के दौर में स्थापित की गयी है। फ़िल्म की कहानी के केंद्र में दो स्वतंत्रता सेनानी हैं अल्लूरी सीता रामराजू और कोमाराम भीम हैं। दोनों ने आदिवासियों के लिए निज़ाम के शासन के ख़िलाफ़ जंग छेड़ी थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 20 May 2021 11:59 AM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 01:22 PM (IST)
RRR Movie: आंखों में अंगारे और हाथ में भाला... NTR जूनियर के जन्मदिन पर सामने आया नया इंटेंस लुक
NTR Jr as Komaram Bheem in RRR. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच आने वाले समय में हालात क्या होंगे, कहना मुश्किल है। मगर, एसएस राजामौली निर्देशित RRR अक्टूबर में रिलीज़ के लिए पूरी तैयारी कर रही है। इसी क्रम में 20 मई को इसके मुख्य कलाकार एनटीआर जूनियर के जन्मदिन के मौक़े पर उनक किरदार कोमाराम भीम के लुक की नयी तस्वीर सोशल मीडिया में साझा की गयी। 

prime article banner

आंखों में अंगारे और हाथ में भाला थाम एनटीआर का यह लुक काफ़ी इंटेंस है और फ़िल्म में उनके किरदार के तेवरों की गवाही दे रहा है। इस लुक को एनटीआर ने भी सोशल मीडिया में शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर साझा करने के साथ लिखा- जज़्बात से भरा एक बाग़ी। यह इंटेंस किरदार निभाना मेरे लिए ख़ुशी की बात ही और आपको अपनी अब तक की सबसे बड़ी चुनौती कोमाराम भीम से मिलवाने में मुझे ख़ुशी है। 

इससे पहले एनटीआर ने एक स्टेटमेंट जारी करके अपने फैंस से किसी तरह का बर्थडे सेलिब्रेशन ना करने और घरों में रहने की अपील की थी। बता दें, एनटीआर ख़ुद कोविड-19 पॉज़िटिव हैं और होम आइसोलेशन में हैं। स्टेटमेंट में कहा गया कि हमारे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ महामारी से लड़ रहे हैं। कई परिवारों ने अपने सदस्य खोये हैं और लोगों की आजीविका बंद हो गयी हैं। यह जश्न मनाने का वक़्त नहीं है। यह उन लोगों के साथ खड़े होने का वक़्त है, जो इससे लड़ने में जुटे हैं। जब कोविड-19 ख़त्म हो जाएगा, हम सब मिलकर जश्न मनाएंगे।

बता दें, 27 मार्च को फ़िल्म के दूसरे मुख्य कलाकार राम चरन के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उनके किरदार का फ़र्स्ट लुक जारी किया गया था। राम चरन के किरदार का नाम अल्लूरी सीता रामराजू है। राम चरन को आकाश की ओर धनुष पर बाण का संधान करते हुए दिखाया गया था। अजय देवनग और आलिया भट्ट के जन्मदिनों पर उनके किरदारों की झलक दिखायी जा चुकी है। 

आरआरआर एक पीरियड फ़िल्म है, जिसकी पृष्ठभूमि ब्रिटिश हुकूमत के दौर में स्थापित की गयी है। फ़िल्म की कहानी के केंद्र में दो स्वतंत्रता सेनानी हैं, अल्लूरी सीता रामराजू और कोमाराम भीम हैं। दोनों ने आदिवासियों के लिए निज़ाम के शासन के ख़िलाफ़ जंग छेड़ी थी। उन्होंने गुरिल्ला युद्ध शैली अपनायी थी और बाद में अंग्रेज़ी हुकूमत के ख़िलाफ़ लड़ते हुए शहीद हुए थे।

फ़िल्म का पूरा नाम Roudram Ranam Rudhiram है। मूल रूप से तेलुगु में बन रही RRR हिंदी समेत 10 भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। यह एक मेगा बजट फ़िल्म है, जिसका बजट 350-400 करोड़ के बीच बताया जाता है। आरआरआर देशहरे के मौक़े पर 13 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में जाने-माने विदेशी कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.