करण-कंगना मामले में रोहित शेट्टी ने इस बात से पल्ला झाड़ा
गौरतलब है कि कंगना रनौत के साथ करण जौहर की वंशवाद विषय पर बहुत तीखी नोक-झोंक हुई थी, जिसके बाद करण को माफ़ी भी मांगनी पड़ी थी।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। करण जौहर और कंगना रनौत के बीच पहले नेपोटिज्म की बात पर मनमुटाव हुआ था लेकिन बाद में वो ख़त्म हो गया और कंगना, करण के उस शो का हिस्सा भी बनीं, जिसमें रोहित शेट्टी भी जज हैं। रोहित कहते हैं- ये दोस्ती करवाने में उनका कोई हाथ नहीं है।
रोहित शेट्टी ने मुंबई में हुए एक इवेंट में कहा कि “भाई मैंने कुछ नहीं किया, जो होना था वह अपने आप हो गया। उसमें मेरा कोई हाथ नहीं है।“ इस मौके पर रोहित शेट्टी ने उनके और करण जौहर द्वारा जज किये जा रहे रिअलिटी शो के बारे में भी बताया और कहा कि उन्हें यह शो करण जौहर के साथ जज करने में बड़ा मजा आता है। इस बारे में बताते हुए रोहित शेट्टी कहते हैं “यह बहुत अच्छा कांसेप्ट है। मैं और करण एक दूसरे को लंबे समय से जानते है। यह हमारे लिए एक परिवार की तरह है, जो साथ में काम कर रहे है और इसमें हमें बड़ा मजा भी आ रहा है।“ इस मौके पर कंगना रनौत के साथ शूट करने का अनुभव साझा करते हुए करण करण ने कहा कि सेट पर जितने भी गेस्ट आए थे सभी के साथ अच्छा अनुभव रहा। प्रियंका चोपड़ा आई थीं , सिद्धार्थ मल्होत्रा आये थे। कंगना रनौत आई थीं। सबके साथ मुझे बड़ा मजा आया।“
यह भी पढ़ें:कंगना रनौत का बढ़ रहा है साऊथ कनेक्शन, अब एक नया जुड़ा
गौरतलब है कि कंगना रनौत के साथ करण जौहर की वंशवाद विषय पर बहुत तीखी नोक-झोंक हुई थी, जिसके बाद करण को माफ़ी भी मांगनी पड़ी थी।