यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rohit Shetty ने खतरों के खिलाड़ी 14 के शूट के दौरान परफॉर्म किया रियल स्टंट, बोले - यही है जो...
रोमानिया में इन दिनों खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग चल रही है। शूट के बाद शो ...और पढ़ें

HighLights
- रोहित शेट्टी ने किया रियल स्टंट
- रोमानिया में हो रही है खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग
- इस बार और भी चैलेंजिंग होगा शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी एक जाने माने स्टंटमैन है। उनकी फिल्म सिंघम, सिम्बा और सिंघम रिटर्न्स में आप उनका कमाल देख ही चुके होंगे। इन दिनों रोहित रोमानिया में खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग में बिजी हैं। रोहित इस दौरान फैंस को वहां होने वाली चीजों से बराबर अपडेट करते रहते हैं। अभी तक शो के जो भी अपडेट आए हैं उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि ये सीजन टास्क के मामलों में और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है।
रोहित शेट्टी ने पोस्ट की फोटो
हालांकि रोहित हमेशा अपने कंटेस्टेंट्स को मोटिवेट करते नजर आते हैं। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें खुद रियल स्टंट करते देखा जा सकता है। रोहित ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें से एक में वो वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में डायरेक्टर को ट्रक और बर्निंग कार के साथ एक स्टंट करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Khatron ke Khiladi 14 में हुआ तीसरा एलिमिनेशन, इस बार टीवी की 'बहू' नहीं 'बेटा' हुआ बाहर
.png)
क्या होता है चैलेंज
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोहित शेट्टी ने स्टंट्स को लेकर अपना शौक जाहिर किया है। 'गोलमाल' और 'सिंघम' फ्रेंचाइजी जैसी एक्शन पैक्ड फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी स्पष्ट बता चुके हैं कि उन्हें हाई-ऑक्टेन माहौल कितना पसंद है। खतरों के खिलाड़ी पूरी तौर पर फियर फैक्टर पर आधारित शो है जहां सेलेब्स को कई सारे चैलेंजेस दिए जाते हैं और उन्हें अपने डर का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उन्हें कई फिजिकल और मेंटल चैलेंजेस से भी जूझना पड़ता है।
(1).jpg)
रोहित शेट्टी साल 2014 से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इससे पहले अक्षय कुमार इसे होस्ट करते थे। रोहित शेट्टी को ये शो होस्ट करते हुए 10 साल हो गए हैं। शो का प्रीमियर सितंबर में टीवी पर होगा।
