अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को लेकर रोहित शेट्टी को देनी पड़ी ये सफाई
रणवीर सिंह स्टारर सिंबा में अक्षय कुमार ने भी गेस्ट अपीयरेंस किया जिसमें उनका नाम वीर सूर्यवंशी है और वहीं से इस नई फिल्म का नाम तय किया गया है l
मुंबई। रोहित शेट्टी जैसे ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर के साथ अजय देवगन का हिट कॉम्बिनेशन रहा है और फिर रोहित ने रणवीर सिंह पर दांव लगाया। अब एक नई जोड़ी बनने जा रही है, इसी साल। तूफ़ानी कमाई करने वाले वाली ये जोड़ी है अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे। फिल्म का नाम है - सूर्यवंशी। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज़ होगी। पिछले दिनों ये ख़बर आई थी कि ये फिल्म तमिल की हिट फिल्म थीरम अधिगरम ओंद्रू का रीमेक होगी l दो साल पहले आई इस फिल्म में कार्ति और रकुल प्रीत सिंह ने काम किया था। लेकिन रोहित शेट्टी ने ऐसी ख़बरों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। रोहित ने कहा है कि ये फिल्म उनकी ओरिजनल कहानी पर बनाई जायेगी। वो प्रोड्यूस और डायरेक्ट करेंगे। फिल्म तमिल फिल्म की नक़ल नहीं है। ये फिल्म किसी भी कहानी से प्रेरित भी नहीं है। फिल्म के ख़ास बात ये होगी कि इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह गेस्ट अपीयरेंस भी देंगे। फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी।
रणवीर सिंह स्टारर सिंबा में अक्षय कुमार ने भी गेस्ट अपीयरेंस किया, जिसमें उनका नाम वीर सूर्यवंशी है और वहीं से इस नई फिल्म का नाम तय किया गया है l मुंबई में आजकल कई जगह अक्षय, रणवीर और अजय नज़र आये हैं, फिर चाहे हो पार्टी हो या हाल ही में मुंबई पुलिस का उमंग शो। फिल्म में अक्षय कुमार एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ए टी एस ) के अधिकारी होंगे। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस होंगे लेकिन अभी पूरी स्टारकास्ट तय नहीं की गई है। अजय के अलावा शाहरुख़ खान और अभिषेक बच्चन के साथ काम कर चुके रोहित की अक्षय के साथ पहली फिल्म होगी।
अक्षय कुमार इसी साल फिल्म केसरी, मिशन मंगल और हॉउसफुल 4 में भी नज़र आएंगे। मिशन मंगल पर लोगों की ख़ास नज़र है और इस फिल्म में अक्षय के साथ नित्या मेनन, शरमन जोशी, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हरी, विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: Budget 2019: एंटरटेनमेंट और सिनेमा को बड़ी राहत, इतना हुआ GST